फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three illegal weapons recovered from two youths.

Jalaun News: दो युवकों से तीन अवैध असलहे बरामद

Mon, 21 Sep 2026 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Three illegal weapons recovered from two youths.
उरई। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान उरई कोतवाली पुलिस ने हमीरपुर के दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन अवैध असलहे और एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार एक आरोपी के खिलाफ महोबा में भी मुकदमा दर्ज है, जबकि दोनों के खिलाफ उरई कोतवाली में पहले से आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शनिवार को गश्त और चेकिंग के दौरान ममना गांव, थाना जलालपुर, हमीरपुर निवासी रविंद्र उर्फ रवि और सहदीप को पकड़ा गया। तलाशी में रविंद्र के पास से .315 बोर का एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। वहीं सहदीप के कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा और दो देशी पिस्टल बरामद की गईं।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार रविंद्र के खिलाफ चरखारी, महोबा थाने में बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा उरई कोतवाली में भी दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed