{"_id":"68cdb29448799b55e1004092","slug":"three-girl-students-were-hit-by-a-car-one-died-orai-news-c-224-1-ori1005-134807-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: तीन छात्राओं को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: तीन छात्राओं को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
उरई। जालौन-उरई स्टेट हाईवे पर शुक्रवार को तेज रफ्तार कार ने कोचिंग से पैदल घर लौट रहीं तीन छात्राओं को टक्कर मार दी। तीनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरी की गंभीर हालत होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया है। तीसरी को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पूरी घटना ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। चालक कार लेकर मौके से भाग गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मंगराया गांव निवासी रघुवीर कुशवाहा की पुत्री जान्हवी (15), जालौन के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में कक्षा 10वीं की छात्रा थी। वह गुरुवार की शाम गांव के ही हाकिम कुशवाहा की पुत्री काजल (15) व शंकर की पुत्री प्रांशी जाटव (15) के साथ गुरुवार को कुकरगांव में गणित व विज्ञान की कोचिंग पढ़ने गईं थीं।
देर शाम जब वह कोचिंग पढ़कर पैदल गांव लौट रही थीं। तीनों उरई-जालौन मार्ग पर नून नदी का पुल पार करके गांव की तरफ मुड़ीं कि इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी। इससे जान्हवी व काजल कुशवाहा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रांशी मामूली चुटहिल हो गईं। परिजनों ने सभी छात्राओं को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जान्हवी को मृत घोषित कर दिया। काजल की गंभीर हालत होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। परिजनों ने बताया कि जान्हवी तीन भाइयों में इकलौती बहन थी। इस वर्ष हाईस्कूल होने के चलते वह अपनी सहेलियों के साथ प्रतिदिन कुकरगांव आती थी।
विज्ञापन
छात्रा की मौत से मां कलावती सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरी घटना एक ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसमें तेज रफ्तार कार टक्कर मारने के बाद चालक उसे लेकर भाग जाता है। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार चालक का पता लगाया जा रहा है।