फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three died road accidents

सड़क हादसों में तीन लोगों की जान गइ

Mon, 19 Jun 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Mon, 19 Jun 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Three died  road accidents
उसरगांव स्थित ट्रैक्टर ट्राली में घुसी कार। - फोटो : अमर उजाला

अलग-अलग स्थानों पर रविवार को हुए चार हादसों में पेट्रोल पंप मालिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा पांच लोग घायल हो गए। पहले हादसे में बस का इंतजार का रहे मजदूर को टाटा सफारी ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे हादसे में अनियंत्रित कार खंदक में पलट गई। इसमें एक युवक की जान चली गई, दूसरा घायल हो गया। तीसरे हादसे में कार पीछे से ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई। इसमें पेट्रोलपंप मालिक की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। चौथे हादसे में ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एट क्षेत्र के भिटारा गांव निवासी मजदूर बुद्ध सिंह (22) पुत्र संतराम रविवार दोपहर भिटारा तिराहे पर बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान सामने से आई तेज रफ्तार सफारी ने उसे कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भीड़ ने सफारी चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि सफारी को थाने में खड़ा कराकर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


उरई की शहर कोतवाली के मोहल्ला इंद्रा नगर निवासी आशुतोष अपने भाई दीपक (30) पुत्र बाला प्रसाद के पिछले दिनों आगरा गए थे। रविवार की दोपहर दोनों कार से लौट रहे थे। एट थाना क्षेत्र के विरासनी मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर लहराते हुए सड़क किनारे खंदक में पलट गई। आशुतोष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई दीपक घायल हो गया। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि घायल को अस्पताल भेजकर परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उधर, कानपुर देहात के पुखराया निवासी सुरेंद्र सिंह यादव अपनी कार से कालपी क्षेत्र के उसरगांव हाईवे स्थित पेट्रोलपंप पर जा रहे थे। ईंट से लदी ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करने के चक्कर में उनकी कार ट्रैक्टर ट्राली से घुस गई। इससे पेट्रोल पंप मालिक सुरेंद्र सिंह यादव की मौके पर मौत हो गई। चालक राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। कोतवाल संजय गुप्ता मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाया।


उधर, उरई की शहर कोतवाली क्षेत्र के पाठकपुरा मोहल्ला निवासी ठाकुर दास पुत्र बसंत अपनी बेटी नीता पुत्री ठाकुर दास व बेटे सचिन के साथ पिरौना किसी काम से गए थे। दोपहर को लौटते वक्त तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल भेजा। पिता की हालत गंभीर बनी है। घटना की जानकारी पाकर घायलों के परिजन मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed