फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three arrested, including a convicted criminal, for demanding extortion.

Jalaun News: रंगदारी मांगने में सजायाफ्ता अपराधी समेत तीन गिरफ्तार

Mon, 21 Sep 2026 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Three arrested, including a convicted criminal, for demanding extortion.
फोटो - 18 पुलिस गिरफ्त में आरोपी। पुलिस
उरई। जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर लोगों से रुपये ऐंठने और विरोध करने पर झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने सजायाफ्ता अपराधी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरोह का सरगना पहले मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में करीब 10 साल की सजा काट चुका है और उसके खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में 16 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके साथ उसकी पुत्री को भी पकड़ा है। गिरोह के दो अन्य बदमाश अभी फरार हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक उमाशंकर राजपूत से रंगदारी मांगने के मामले में कोतवाली उरई में मुकदमा दर्ज था। इसी मामले में पुलिस ने गांधी नगर निवासी महेंद्र कुमार वर्मा उर्फ महेंद्र सिंघानिया, बघौरा निवासी शंकर कुशवाहा और उसकी 21 वर्षीय बेटी पूजा कुशवाहा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि महेंद्र ने पूजा, शंकर, यशपाल उर्फ बब्बू और शकील उर्फ रेहान के साथ मिलकर गिरोह बना रखा था। गिरोह फर्जी तरीके से जमीनों की खरीद-फरोख्त कराने के नाम पर लोगों से रुपये वसूलता था। पुलिस के अनुसार रुपये देने से इन्कार करने या विरोध करने वालों को रंगदारी, दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य मामलों में फंसाने की धमकी दी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी दर्ज हैं 15 मुकदमे

पुलिस के मुताबिक महेंद्र के खिलाफ उरई, कालपी, जालौन और एट थानों में मादक पदार्थ, धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज, हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में 15 पुराने मुकदमे दर्ज हैं। इनमें कई मामले वर्ष 1999 से 2008 के बीच के हैं। पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थों से जुड़े एक मामले में वह करीब 10 साल की सजा काट चुका है। वर्तमान में वह हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर था।
महेंद्र के खिलाफ वर्ष 2026 में शस्त्र अधिनियम और रंगदारी से संबंधित मुकदमा भी दर्ज है। शंकर और पूजा के खिलाफ पुलिस ने फिलहाल इसी रंगदारी के मुकदमे का उल्लेख किया है।


दो आरोपी अभी फरार

पुलिस के अनुसार गिरोह में शामिल यशपाल उर्फ बब्बू और शकील उर्फ रेहान अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य मामलों और जमीन के विवादों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। कोतवाल आनंद सिंह का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed