{"_id":"69e7d84a16bd402fe40fa631","slug":"three-arrested-for-stealing-brass-bells-orai-news-c-224-1-ori1005-143258-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पीतल के घंटे चोरी करने के मामले में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पीतल के घंटे चोरी करने के मामले में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
। फोटो -09 : पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत विभाग
जालौन। नगर के मोहल्ला चिमनदुबे में स्थित विश्वकर्मा मंदिर में लगे पीतल के घंटे चोरी होने मामले में पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा है। इनके पास से छह घंटे पुलिस ने बरामद किए हैं।
कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला चिमनदुबे निवासी हर्ष विश्वकर्मा ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनके मोहल्ले में भगवान विश्वकर्माजी का मंदिर बना हुआ है। मंदिर में भक्तों द्वारा पीतल के घंटे लगवाए गए थे। शनिवार की रात चोर मंदिर से घंटे चोरी कर ले गए थे। रविवार की सुबह जब भक्त मंदिर पर पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो घंटे गायब थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी।
कोतवाल हरिशंकर चंद को सूचना मिली कि सारंगपुर रोड पर गुरु मस्तराम आश्रम के पास तीन युवक चोरी की चीजें बेचने के लिए ले जा रहे हैं। सूचना मिलते कोतवाल एसआई शिवम सेंगर व पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां घेराबंदी कर पुलिस ने रापटगंज निवासी शाहरूख राईन, मुरलीमनोहर निवासी राजा खान उर्फ कांचा और तोपखाना निवासी फरहान मंसूरी उर्फ कारू को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके पास से छह चोरी के घंटे बरामद किए। तीनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।