फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three accused arrested within 12 hours of the theft.

Jalaun News: चोरी के 12 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 25 Sep 2026 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested within 12 hours of the theft.
कोंच। पिंडारी - कोंच मार्ग पर कांशीराम कॉलोनी रोड पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की रसोइया से हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने 12 घंटे के अंदर कर दिया। कोतवाली पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन, सिम और 250 रुपये बरामद किए हैं। वारदात में प्रयुक्त काले रंग की बाइक भी कब्जे में ली है।
विज्ञापन



सीओ परमेश्वर प्रसाद खुलासा करते हुए बताया कि बुधवार रात कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की रसोइया रेनू वर्मा अपने घर कांशीराम कॉलोनी जा रही थीं। आईटीआई कॉलेज के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उनके साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया और मौके से भाग गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटना में शामिल तीनों आरोपियों की पहचान की। 24 सितंबर की सुबह गोखले नगर निवासी सचिन तिवारी, सोनू तिवारी और हर्षित उर्फ हर्ष वर्मा उर्फ बेटू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सचिन के कब्जे से चोरी का काले रंग का सैमसंग एफ-17 मोबाइल फोन, सोनू के पास से जियो की सिम और 50 रुपये तथा हर्षित के पास से 200 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन




पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी आपस में दोस्त हैं। सचिन और सोनू चचेरे भाई हैं और दोनों गोरखपुर में पानीपुरी का काम करते हैं, जबकि हर्ष दिल्ली में डिलीवरी का काम करता है। घटना से पहले तीनों नशे की हालत में सचिन की बाइक से घूम रहे थे और बाइक हर्ष चला रहा था तभी कांशीराम कॉलोनी से कस्बे की ओर आते समय अंधेरे में सड़क किनारे अकेली महिला दिखाई दी तो युवकों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed