{"_id":"65f0ae5261c156e4680dc594","slug":"thousands-of-liters-of-water-being-wasted-due-to-pipeline-leakage-orai-news-c-224-1-ori1001-112079-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पाइप लाइन लीकेज होने से बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पाइप लाइन लीकेज होने से बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी
Wed, 13 Mar 2024 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
कालपी। नगर में जलसंस्थान की पेयजल आपूर्ति करने वाली पाइप लाइन जगह जगह लीकेज हो गई है। इससे हजारों लीटर पानी रोजाना बर्बाद हो रहा है। शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ।
नगर के 25 वार्डाें की पेयजल व्यवस्था 14 नलकूप से होती है। पांच हजार के करीब उपभोक्ताओं ने कनेक्शन लिए हैं। लेकिन इन सब को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। लीकेज से गंदा पानी घरों में जा रहा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। नगर के आलमपुर, टरननगंज, स्टेशन के पास सहित आधा दर्जन मोहल्लों में जगह जगह पाइप लाइन लीकेज है। इससे पानी सड़क पर दिनभर बहता रहता है। वही दूषित पानी लोगों के घरों तक पहुंचता है।
सालों से लाइन नहीं बदलने से लाइन पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। नगर के मुहल्ला रामचबूतरा निवासी अनिल, पवन, भगवान दास,बब्लू पांडेय, माजिद हुसैन, मुन्ना अंसारी, आमिर शेख, नत्थन ने बताया कि लीकेज से पानी की बर्बादी हो रही है। गंदा पानी आने से उनके घर के लोग बीमार हो रहे हैं। शिकायत भी कई बार कर चुके हैं। इसके बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। जेई आलोक कुमार ने बताया कि विभाग के पास वजट नहीं है। बजट आने पर लीकेज को सही करवाया जाएगा। जैसी आपूर्ति मिल रही है। वैसे ही काम चलाना होगा।