फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Thousands of heads bowed in prostration on Eid-ul-Adha

Jalaun News: ईद-उल-अजहा पर सजदे में झुके हजारों सिर

Tue, 18 Jun 2024 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 18 Jun 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Thousands of heads bowed in prostration on Eid-ul-Adha
उरई। ईद उल अजहा की नमाज में मुल्क की तरक्की, कौम की खुशहाली के लिए हाथ उठे। मौलानाओं ने सिर्फ जानवर नहीं अपने अंदर से गंदे कामों, दूसरे को परेशान करने, किसी का हक मारने की कुर्बानी देने की भी बात कही। जिस पर सभी ने हाथ उठाए। जिलेभर की सभी मस्जिदों ने नमाज हुई। इसके बाद कुर्बानियों का सिलसिला जारी हुआ। दिनभर मुस्लिम इलाकों में चहल-पहल देखने को मिली।
विज्ञापन

करसान रोड स्थित सुन्नी ईदगाह में शाही इमाम हाफिज फिरोज अली रहमानी ने नमाज पढ़ाई। कहा कि कुर्बानी इज्जत के लिए नहीं बल्कि इबादत समझकर करानी चाहिए। बड़ी मस्जिद में हाफिज जुनैद चिश्ती, क्लब की मस्जिद में सदर इमाम जमील अहमद कादरी, नबी की मस्जिद में शहर इमाम हाफिज मंजूर बरकाती, कुरैशियान मस्जिद में हाफिज आमिर, बघौरा बाली मस्जिद में हाफिज अजीज कादरी, नीलबरी मस्जिद में हाफिज फजले अजीम ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन

उधर, स्टेशन वाली मस्जिद में धर्मगुरु हाफिज अब्दुल जब्बार, लहरिया पुरवा मस्जिद में हाफिज गुलाब हसन, नूरानी मस्जिद में कारी मुस्तकीम, दादुपुरा जामा मस्जिद में हाफिज यूसुफ कादरी, रामनगर स्थित ईदगाह में मो.मिया नदवी, बजरिया रोड स्थित जामा मस्जिद में मौलाना लईक, तिलक नगर स्थित पीरो वाली मस्जिद में मौलाना बिलाल, मदरसा अबूबकर सिद्दीक में मौलाना जैद ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शिया समुदाय की बल्लभ नगर स्थित मस्जिद में मौलाना अकबर अली ने इदुल अजहा की नमाज अदा कराकर मुल्क में अमन चैन कायम रहने की दुआएं कीं। शहर में सपा, बसपा और कांग्रेस के राजनीतिक दलों के लोगो ने ईदगाह के बाहर कैंप लगाकर नमाजियों को गले मिलकर बधाई दी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी, धीरेंद्र शुक्ला, कमल दोहरे, जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर, सांसद नारायणदास अहिरवार, महेश द्विवेदी, वीरेंद्र यादव, ज्ञानू निरंजन, किशन बाबू, प्रवेश प्रखर, नरेश गौतम, राम प्रकाश मौजूद रहे।
नमाजियों ने एक-दूसरे को दी मुबारकबाद
कालपी/मुहम्मदाबाद/माधौगढ़। कालपी कस्बे की शाही ईदगाह सहित आधा दर्जन मस्जिदों में हजारों नमाजियों ने नमाज अदा की। मुड़िया गुंबद मस्जिद में इमाम हाफिज दावर रजा, खजूर मस्जिद दमदमा में कारी अब्दुल समी, खानकाह शरीफ में मौलाना अशरफ अहमद बरकाती ने, शाही ईदगाह में मौलाना नजमुल हुदा ने नमाज अदा करवाई। डीएम राजेश कुमार पांडेय, एसपी ईरज राजा ने शाही ईदगाह में नमाजियों को मुबारकबाद दी। उधर, मुहम्मदाबाद स्थित ईदगाह में बड़ी मस्जिद के पेश इमाम हाफिज एजाजुल हक और रहमानिया मस्जिद में हाफिज अकील रजवी ने नमाज अदा कराई। वहीं, रामपुरा की जामा मस्जिद में कारी गुलाम मुस्तफा नूरी, हुसैनी मस्जिद में मौलाना जरीबह नफी, नूरानी मजिस्द में हाफिज शाहिद ने नमाज अदा करवाई। माधौगढ़ स्थित जामा मस्जिद के मौलवी अरफान हाफिज ने ईद उल अजहा की नमाज अदा कराई। इस दौरान मुहम्मद अनीस, जमील खान, सलीम खान, अजीजुल रहमान, सगीर खान, मुहम्मद रजा,जाकिर खान,सकील खान मौजूद रहे।
लोगों ने सदके में उठाए हाथ
कदौरा। कस्बे के ईदगाह स्थित शाही मस्जिद में पेश इमाम कारी रईस साहब और इस्लामाबाद स्थित मस्जिद जामिया रजविया गुलशने बरकात जामा मस्जिद में पेश इमाम कारी शहीद अख्तर ने नमाज पढ़ाई। एट में स्थित कोच रोड ईदगाह में पेश इमाम काजी उमर ने, पुराना थाना स्थित ख्वाजा गरीब नवाज में मौलाना कासिम रजा, बाजारवाली नूरानी जामा मस्जिद में पेश इमाम इकलाख शाह ने नमाज अदा करवाई। इसके साथ ही ईगुई कला, ईगुई खुद्व, पिंडारी, अमीटा, गिरथान, वर्ध, हरदोई गुर्जर, खरूसा ग्रामीण क्षेत्र में भी नमाज अदा हुई।


अल्लाह की राह में कुर्बानी कुबूल करें
जालौन/कोंच। जालौन में नमाज के बाद मुल्क में अमन व शांति, अल्लाह की राह में कुर्बानी को कुबूल करने, गुनाहों से माफी की दुआएं मांगी गईं। मोहल्ला तोपखाना स्थित ईदगाह में कारी उवैश, तकिया वाली मस्जिद में शहर काजी मौलाना साबिर, मदरसा वाली मस्जिद में कारी उजैर, हुसैनी मस्जिद में हाफिज सईद, सुब्हानी जामा मस्जिद में मौलाना शहाबुद्दीन, वाले वाली मस्जिद में कारी सम्से आलम ने इसके अलावा बड़ी ईदगाह, मोती मस्जिद, इमाम चौक समेत एक दर्जन मस्जिदों में नमाज अदा हुई। इधर, कोंच स्थित ईदगाह सहित अन्य मस्जिदों में अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। शहर काजी बशीरउद्दीन ने कहा कि बकरीद पर कुर्बानी देने बालों से अल्लाह-तआला खुश होकर नेमतें बख्शते हैं। ईदगाह पर मौलाना सगीर ने नमाज पढ़ाई। तकिया कलंदर शाह, तकिया खुर्रमशाह, मस्जिद कुरैशियान, जामा मस्जिद, अथाई वाली मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों में भी ईद की नमाज पढ़ी गई। नदीगांव, कैलिया, भेंड़ में भी शांति और सौहार्द के बीच नमाज पढ़ी गई। एसडीएम सुशील कुमार सिंह, सीओ उमेश कुमार पांडे, कोतवाल लोकेंद्र सिंह,उदय प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह, नितीश कुमार, रिंकू चौधरी, हरिशंकर निरंजन, जीवनलाल बाल्मीकि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed