{"_id":"63a1fbd9e2d2f56bb11298f2","slug":"thousands-of-cash-and-other-items-stolen-from-five-houses-in-air-village-orai-news-knp734573194","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ऐर गांव में पांच घरों में हजारों की नगदी और अन्य सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ऐर गांव में पांच घरों में हजारों की नगदी और अन्य सामान चोरी
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डकोर थाना क्षेत्र के ऐर गांव में सोमवार की रात चोरों ने पांच घरों से करीब ढाई लाख का माल पार कर दिया। पांच घरों में हुई चोरी से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
चोरों ने सबसे पहले उमाकांत त्रिपाठी के घर पर छत के रास्ते से प्रवेश किया। घर में रखी चार हजार की नकदी और मोबाइल चुरा लिया। इसके बाद देवसिंह यादव के घर से सोने की झुमकी और पांच हजार रुपये की नगदी पर हाथ साफ किया।
गांव के दूसरे मोहल्ले में चोरों ने मंगल यादव के घर से सात हजार रुपये की नकदी पार की। इसके अलावा सूरज यादव के घर में रखे संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखी सोने की चेन ले गए।
विज्ञापन
चोरों ने रघुवीर यादव के घर पर स्थित किराना दुकान का ताला तोड़कर 35 हजार रुपये भी उड़ा दिए। चोरी की घटना से ग्रामीण सहमे हैं। लोग पुलिस की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा रहे हैं।
रामपुरा। मई गांव में स्थित गणेश मंदिर से घने कोहरे की आड़ में सोमवार की रात चोरों ने हाथ साफ किया। जब सुबह पुजारी रामबाबू व ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा मिला। ग्रामीणों के अनुसार, दो चांदी के मुकुट, दो मोटी चेन चांदी की, आठ पीतल के घंटे चोरी हुए। थानाध्यक्ष का कहना है कि मंदिर के पुजारी ने तहरीर दी है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। (संवाद)