{"_id":"674cb33bfd384284aa08e134","slug":"thirteen-and-a-half-lakh-rupees-were-swindled-in-the-name-of-getting-a-house-orai-news-c-224-1-ori1005-122828-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मकान दिलाने के नाम पर साढ़े तेरह लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मकान दिलाने के नाम पर साढ़े तेरह लाख की ठगी
Mon, 02 Dec 2024 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। मकान दिलाने के नाम पर दो लोगों ने साढ़े तेरह लाख रुपये लेकर हड़प लिए। मकान न मिलने पर पीड़ित न जब रुपये मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कोर्ट में वाद दायर किया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
डकोर कोतवाली क्षेत्र के ऐरी गांव निवासी रामप्रकाश ने कोर्ट ने कोर्ट में वाद दायर करते हुए बताया कि वह चेन्नई में रहकर पानी पूरी का काम करता है। गांव में उसके चचेरे भाई ओमकार व अन्य परिजन रहते हैं। ओमकार ने उसे उरई में एक मकान दिखाकर कहा कि यह 15 लाख का मिल जाएगा। जिस पर उसने बयाना के रूप में पांच लाख रुपये दे दिए।
इसके बाद 16 मार्च 2023 को आरटीजीएस के द्वारा आठ लाख चार हजार पांच सौ रुपये ओमकार के साले झांसी जिले के थाना प्रेम नगर राजगढ़ निवासी भानु प्रताप के खाते में उसने भेज दिए। इसके बाद 18 अप्रैल 2023 को उसने फिर से पचास हजार रुपये भानु प्रताप के खाते में डाल लिए। 19 अगस्त 2024 को जब वह अपने घर आया और ओमकार व भानु प्रताप से मकान का बैनामा कराने की बात कही तो उक्त लोग टाल मटोल करने लगे।
विज्ञापन
जब उसने उक्त लोगों से अपने रुपये मांगे तो वह धमकी देने लगे। उसने दोनों की शिकायत थाना पुलिस व उच्चाधिकारियों से की। लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उसने कोर्ट में वाद दायर किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।