फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Third accused of robbery arrested

लूटकांड के तीसरे आरोपी को दबोचा

Tue, 19 Nov 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Third accused of robbery arrested
कदौरा । बीस दिन पूर्व थाना क्षेत्र के ग्राम चतेला में हुई गल्ला व्यापारी के घर में हुई लूटपाट के तीसरे आरोपी को पुलिस ने अवैध तमंचा के साथ पकड़ कर जेल भेज दिया। अभी एक और आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ जलालपुर थाने में एक दर्जन संगीन मामले दर्ज है।
विज्ञापन

बता दें कि थाना क्षेत्र के ग्राम चतेला में 23 अक्टूबर रात को गल्ला व्यापारी राजेश गुप्ता के घर में बदमाशों ने गृहस्वामी, उसकी पत्नी एवं साली की लड़की को मरणासन्न कर लूटपाट की थी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की थी मामले की तह तक जाने पर पुलिस को चार युवकों द्वारा घटना को अंजाम देने की जानकारी मिली थी। जिस पर पुलिस ने लूटकांड के मुख्य आरोपी व 50 हजार के इनामी भूरा निवासी चतेला थाना कदौरा को 4 नवंबर को पकड़कर जेल भेज दिया था। इसके बाद एक और आरोपी बलवान निवासी जलालपुर को जलालपुर पुलिस ने 14 नवंबर को पकड़ कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

रविवार को प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह को सूचना मिली कि लूट का वांछित तीसरा आरोपी सोनू सिंह पुत्र कमल सिंह निवासी भेड़ी डांडा थाना जलालपुर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए बसरेही मोड़ के पास खड़ा है जिस पर प्रभारी निरीक्षक अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुचे और वहां खड़े सोनू को पकड़ लिया तलाशी लेने पर उसके पास से एक 315 बोर तमंचा दो कारतूस व 4120 रुपये बरामद हुए। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चौथे आरोपी को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। एक टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिस दे रही है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़ा गया लुटेरा सोनू अपने साथियों के बीच सांभा नाम से भी प्रसिद्ध है। उसपर जलालपुर थाने में लूट, रंगदारी, जानलेवा हमला, नशीला पदार्थ बेचने के एक दर्जन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed