फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Thieves took away goods worth nine lakhs from two houses

चोरों ने दो घरों से नौ लाख का माल उड़ाया

Fri, 14 Aug 2020 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away goods worth nine lakhs from two houses
चोरी के बाद जानकारी देता किसान माता दीन - फोटो : ORAI
कदौरा (जालौन)। थाना क्षेत्र के ताहरपुर गांव में बुधवार रात चोरों की बारात घूमी। नकाबपोश चोर गांव के पांच घरों में घुसे, तीन घरों से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। जबकि दो किसानों के घर से चोरों ने करीब नौ लाख के जेवर नगदी पार कर दी। सूचना पाकर पहुंची थाना पुलिस हमेशा की तरह जल्द खुलासे का भरोसा देकर लौट गई। जिससे ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त है। कहना है कि गांव में गश्त न के बराबर होती है। जिससे चोरों के हौसले बढ़े हुए हैं। न तो मौके पर कोई अधिकारी पहुंचा और न फोरेंसिक टीम बुलाई गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम ताहरपुर में बुधवार रात चोरों ने सबसे पहले गांव के किसान मातादीन पुत्र भरोसा कुशवाहा के घर धावा बोला। चोर मकान के पीछे की दीवार के सहारे आंगन में पहुंचे और कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर नगदी जेवरात चोरी कर भाग निकले। इसके बाद गांव के ही प्रमोद कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद के पिछले दरवाजे से चोर अंदर घुसे और अंदर वाले कमरे में अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर और उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए । रात दो बजे प्रमोद कुमार की मां फूलवती जागी तो कमरे के टूटे ताले व अंदर अलमारी बक्सों का बिखरा सामान देख शोर मचाया।
विज्ञापन

शोर गुल सुन कर परिजन व पड़ोसी घरों से बाहर निकल आए और गांव व आसपास चोरों की तलाश की पर कोई नही मिला इधर शोरगुल सुन कर मातादीन और उनके परिजन भी जाग गए तो उन्हें तब चोरी की जानकारी हुई। बताया जाता है कि मातादीन व प्रमोद कुमार के घर चोरी करने के बाद चोरों ने हरिराम, धर्मेंद्र व श्रीपाल के घरों को भी निशाना बनाया पर आहट से परिजनों की आंख खुल जाने से चोर भाग गए। मातादीन के मुताबिक चोर घर से 30 हजार रुपये, एक किलो चांदी के गहने तोडिय़ां, चूड़ा, सोने के टॉप्स सहित डेढ़ लाख के जेवरात चोरी कर ले गए है। वही प्रमोद कुमार ने बताया कि चोर उनके घर से 5 हजार रुपये चार सोने की चूड़ियां, दो अंगूठी, दो नथुनी, एक जोड़ी झुमकी एक मंगलसूत्र, चार चांदी की पायल के अलावा रक्षाबंधन में राखी बांधने आई बहन निर्मला के बैग से तीन तोला सोने का हार, 6 अंगूठी सोने के दो जोड़ी कान के टॉप्स आदि जेवरों के अलावा 10 हजार रुपये नगद समेट ले गए हैं। कुल चोरी गए सामान की कीमत प्रमोद ने करीब 9 लाख बताई गई। रात में सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच की। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों पर पड़े मिले संदूक
दोनो घरों से चोर संदूक अपने साथ ले गए थे। उन संदूकों को चोरों ने खेत में बैठकर आराम से खंगाला। इसके बाद उनमें रखे जरूरी सामान चोरी कर संदूक फेंककर चले गए। मातादीन के घर से चोरी हुआ संदूक उनके घर से करीब 100 मीटर दूर बस्ती के बाहर मिला जबकि प्रमोद के यहां का संदूक 200 मीटर दूर पड़ा मिला।
घरों में घुसते ही तोड़ दिए बल्ब
चोरों ने घरों में घुसते ही सबसे पहले बाहर आंगन व अन्य जगहों पर जल रहे बल्ब व सीएफ एल को बंद कर दिया, जो बंद नहीं हुए उन्हें फोड़कर अंधेरा कर दिया ताकि जब वारदात को अंजाम दें तो कोई उन्हें देखकर पहचान न सके। इससे भी साफ है कि चोर ताहरपुर अथवा आसपास के किसी गांव के हो सकते हैं।

एसपी के दावों पर पानी फेर रही पुलिस
नए एसपी यशवीर सिंह ने चार्ज संभालते ही दावा किया था कि कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखा जाएगा लेकिन पहले उरई कोतवाली कांड, फिर जालौन कोतवाली में मारपीट और अब एक ही रात में चोरों का धावा। इन सबने ने कप्तान के इरादों पर पानी सा फेर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की गश्त न के बराबर होने से चोरों के हौसले बढ़े हैं।

चोरों द्वारा खेत में फेंका गया बक्सा व सामान

चोरों द्वारा खेत में फेंका गया बक्सा व सामान- फोटो : ORAI

कदौरा में चोरी की जानकारी होने पर प्रमोद के घर लगी भीड़

कदौरा में चोरी की जानकारी होने पर प्रमोद के घर लगी भीड़- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed