{"_id":"67bb656e9589226142009af6","slug":"thieves-stole-jewellery-and-cash-worth-lakhs-from-an-empty-house-orai-news-c-224-1-ori1005-126238-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सूने घर से चोरों ने लाखों के जेवर नकदी की पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सूने घर से चोरों ने लाखों के जेवर नकदी की पार
विज्ञापन
कोंच। पांच दिनों से बंद घर में चोरों ने धाबा बोलकर 60 हजार की नकदी व जेवर पार कर दिए। मकान मालिक जब परिवार के साथ घर लौटे तो बिखरा सामान व गायब जेवर नकदी देखकर सन्न रह गए। गृहस्वामी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। फील्ड यूनिट ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए।
कस्बे के गांधीनगर निवासी ब्रजेश रजक 18 फरवरी को परिवार के साथ दतिया स्थित ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रविवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे तब वह वापस आए और घर के मेन गेट का ताला खोला। अंदर जाने पर देखा कि कमरों व अंदर रखी अलमारी का ताला खुला था। कमरे में सामान बिखरा हुआ पड़ा था। एक अलमारी में मां की नकदी रखी थी, चोर उसे भी चुराकर ले गए।
ब्रजेश ने पुलिस को बताया कि अलग-अलग जगहों पर रखे 60 हजार रुपये की नकदी, मां, पत्नी व बेटी के सोने चांदी के जेवर चोर चोरी कर ले गए। उन्होंने यह भी बताया कि घर के मेन गेट व जीने का ताला लगा हुआ था। घर का आंगन खुला हुआ था चोर छत से रास्ते में आंगन में उतरे होंगो। गृहस्वामी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है फील्ड यूनिट ने भी साक्ष्य जुटाए है। जल्द ही घटना का खुलाकर दिया जाएगा।