फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Thieves raided the house after finding it empty, stole 2.5 lakh rupees in cash and silver coins

Jalaun News: घर सूना पाकर चोरों का धावा, ढाई लाख नकदी व चांदी के सिक्के पार

Thu, 07 May 2026 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Thieves raided the house after finding it empty, stole 2.5 lakh rupees in cash and silver coins
उरई। थाना चुर्खी क्षेत्र के ग्राम रिछारा में सूने घर को निशाना बनाकर चोरों ने नकदी व चांदी के सिक्कों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित किसान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम रिछारा निवासी किसान विनोद कुमार ने पुलिस को बताया कि बीती 19 अप्रैल को वह अपनी बेटी की गोद भराई कार्यक्रम के चलते पूरे परिवार के साथ उरई गया हुआ था। अगले दिन जब वह घर लौटा तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। घर के अंदर पहुंचने पर कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के लॉकर टूटे हुए थे। जांच करने पर अलमारी में रखे करीब ढाई लाख रुपये नकद और लगभग 100 चांदी के सिक्के गायब मिले।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और चोरी का खुलासा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed