फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Thieves made off with a goat tethered by the roadside.

Jalaun News: सड़क किनारे बंधी बकरी उठा ले गए चोर

Fri, 25 Sep 2026 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Thieves made off with a goat tethered by the roadside.
माधौगढ़। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर शाम लोडर सवार चोर सड़क किनारे बंधी एक बकरी को चोरी कर ले गए। पशुपालक ने आसपास तलाश की लेकिन बकरी का पता नहीं चला। बताया गया कि चोर लोडर से महाराजपुरा होते हुए मध्य प्रदेश की ओर निकल गए। मढ़ा गांव निवासी शेर सिंह ने माधौगढ़-महाराजपुरा मार्ग पर भगवानपुरा मोड़ के पास पशु बाड़ा बना रखा है। बुधवार देर शाम उनकी बकरी सड़क किनारे बंधी थी। इसी दौरान एक लोडर वहां आकर रुका और उसमें सवार लोगों ने मौका पाकर बकरी लोड कर ली। कुछ देर बाद बकरी गायब मिली तो शेर सिंह ने खोजबीन की। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed