फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Thieves entered the police station... stole goods from the homes of two inspectors.

Jalaun News: कोतवाली में जा घुसे चोर... दो दरोगाओं के घरों से माल उड़ाया

Fri, 03 Apr 2026 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Thieves entered the police station... stole goods from the homes of two inspectors.
उरई। कोतवाली परिसर में चोरों ने दो दरोगाओं के आवासों को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात पार कर दिए। गुरुवार सुबह जब आसपास मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी एसएसआई की दी। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

उरई कोतवाली में तैनात रहे पूर्व एसएसआई उदय प्रताप सिंह वर्तमान में कालपी में तैनात हैं। 28 मार्च को वह किसी काम से इटावा गए हुए थे। इसी दौरान सूने पड़े उनके आवास पर चोरों ने पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोर सीधे कमरे में रखी अलमारी तक पहुंचे और उसमें रखे करीब तीन लाख रुपये व लगभग तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात समेटकर भाग गए।
विज्ञापन


बुधवार की शाम को जब वह लौटे तो घर का सामान बिखरा देख चोरी का पता चला। उन्होंने तत्काल कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक को तहरीर दी। उधर, दरोगा अशोक कुमार का आवास भी चोरों से नहीं बच सका। चोरों ने उनके घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसकर नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। हालांकि इस मामले में अभी तक उन्होंने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है और चोरों की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed