फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Thieves broke the lock of the house and took away jewelry and cash

Jalaun News: मकान का ताला तोड़ जेवर व नकदी ले गए चोर

Tue, 10 Jun 2025 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the lock of the house and took away jewelry and cash
जालौन। हरीपुरा में रविवार रात मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों के जेवर व नकदी पार कर ले गए। चोर घर में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी साथ ले गए। सोमवार सुबह गृहस्वामी घर पहुंचे तो बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के हरीपुरा मोहल्ला निवासी श्याम सिंह कुशवाहा उर्फ सोनू का परिवार जय नारायण गेस्ट हाउस के पीछे कई वर्षों से रह रहे हैं। सोनू कर्नाटक में रहकर पानीपूड़ी का धंधा करते हैं। वह अभी घर आए हैं। उन्होंने बताया कि वह पत्नी नेहा, पुत्री मुस्कान व गुड्डी के साथ अपनी ससुराल गढ़ा गए थे। घर पर ताला लगा था।
विज्ञापन

रविवार की रात घर में घुसे चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखी अलमारी व बक्से में रखे 50 हजार रुपये, सोने की दो अंगूठी, चांदी के छह सिक्के, दो जोड़ी पायल सामान चुरा ले गए। बताया कि चोर घर में लगा सीसीटीवी कैमरा व डीवीआर भी साथ ले गए हैं। चोर करीब ढाई लाख का माल चोरी कर ले गए हैं। कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि चोरी की घटना के लिए टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed