फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Thieves beat a woman unconscious in her house and disappeared with cash and jewellery.

Jalaun News: घर में चोरों ने महिला को पीटकर किया बेहोश, नकदी और जेवरात लेकर गायब

Thu, 28 Dec 2023 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Thieves beat a woman unconscious in her house and disappeared with cash and jewellery.
कुठौंद। कस्बे के एक घर में चोरों ने धावा बोलते हुए नकदी और जेवरात चोरी कर लिए।
विज्ञापन

वारदात के दौरान घर में मौजूद महिला जाग गई तो उसको पीटकर बेहोश कर दिया। दूसरे दिन पड़ोसी ने जब जमीन पर महिला को गिरा देखा तो उसे जिला अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया। पुलिस व फोरेंसिंक टीम ने मौके पर जांच-पड़ताल की। अभी मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
कुठौंद थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी नाथूराम अपनी बेटी के यहां सिकन्ना में त्रयोदशी में शामिल होने परिवार समेत गए थे। उनकी पत्नी जानकी घर में अकेली थी। बुधवार रात छत के रास्ते घुसे चोरों ने बक्से को तोड़कर जैसे ही सामान निकालना शुरू किया जानकी की आंख खुल गई। चोरों की हरकत देख उसने शोर मचा दिया। पीड़िता के अनुसार इस पर बदमाशों ने जानकी को पकड़ लिया, उसका मुंह बंद किया और उसे लात घूसों से मारने लगे। जिससे वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन

सुबह पड़ोसी जब उसके घर दूध लेने पहुंचे तो बेहोश पड़ी जानकी को फौरन अस्पताल ले गए। महिला ने बताया कि चोर उसके घर से करीब दो लाख के जेवर व 60 हजार की नकदी ले गए हैं। विरोध करने पर उसके साथ उन्होंने मारपीट की। उसकी चूड़ियां भी टूट गईं और चोटें आईं हैं। सीओ राम सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुठौंद। थाना पुलिस को तहरीर देते हुए महेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि नौरेजपुर गांव में उसका शराब का ठेका है। बुधवार की रात चोर उसके ठेके से सीसीटीवी पोस मशीन और दो हजार की नकदी चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, थाना क्षेत्र के भदेख गांव में नमस्ते इंडिया डेयरी के पास देसी शराब ठेके में चोरी हो गई। सेल्समेन सुनील मिश्रा ने बताया चोर ठेके से तीन पेटी शराब, सौर ऊर्जा प्लेट, बैटरी आदि का सामान चोरी कर ले गए हैं। उसने अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed