{"_id":"64160447e8e5d8e15b00b044","slug":"these-girls-can-make-you-a-victim-orai-news-c-12-1-129918-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ये लड़कियां आपको बना सकतीं हैं शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ये लड़कियां आपको बना सकतीं हैं शिकार
Sun, 19 Mar 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
उरई। साइबर अपराधियों ने लोगों को ठगने का एक अलग तरीका अख्तियार कर लिया है। इसमें लड़कियां लोगों को वीडियो कॉल करने के बाद लच्छेदार बातों में फंसाकर अश्लील वीडियो बना लेतीं हैं। इसके बाद लोगों को ब्कैकमेल किया जाता है। जिले में ऐसे कई मामले सामने आए हैं। वीडियो वायरल न हो इसके चक्कर में लोग इनके झांसे में आकर पैसे भेज देते हैं। इन दिनों कई लोगों के साथ ठगी हो चुकी है।
जिले में कुछ दिनों से लोगों को अनजान नंबर से वीडियो कॉल की जा रही है। वीडियो कॉल वाली लड़की बताती हैं कि वो हाईप्रोफाइल है और दोस्ती करना चाहती है। वह लड़की पहले कुछ देर आपसे चैट करेंगी। इसके लिए लड़की कई तरह की अश्लील हरकतें भी करती है। इसके बाद आपको वीडियो कॉल करके न्यूड हो जाती हैं। आप कुछ समझ पाते कि आपके चेहरे का वीडियो बनाकर आपके नंबर पर भेज दिया जाता है। इसके बाद फर्जी पुलिस अफसर की वर्दी की डीपी लगाए युवक कॉल करता है और कहता है कि वह साइबर सेल से बोल रहा है। आपका वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आप लड़की से अश्लील हरकतें कर रहे हैं। अगर आपने उसके बताए नंबर पर अगर पैसे नहीं डाले तो आपके ऊपर कार्रवाई की जाएगी। डरकर लोग उनके खातों में रुपये डाल देते हैं। लोक लाज के भय के कारण लोग किसी को कुछ नहीं बता पाते हैं। इससे पुलिस के पास भी इसकी सूचना नहीं पहुंच पाती है और लोग उनके द्वारा ठगे जाते हैं।
एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि नए नंबर से वीडियो कॉल नहीं उठानी चाहिए। कई लोग ऐसी कॉल आते ही समझ जाते हैं और कॉल रिसीव नहीं करते। कई लोग इस झांसे में फंस जाते हैं। फोन कटने के बाद जालसाज उस शख्स के अश्लील वीडियो बना लेते हैं। ऐसे झांसों में न खुद फंसे और न दूसरों को फंसने दें। अगर आप ऐसे अपराधियों का शिकार हो गए हैं तो डरें नहीं बल्कि पुलिस थाने में साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
मामला-एक
शहर के कोंच रोड निवासी एक युवक ने बताया कि बुधवार की दोपहर उसके पास नए नंबर से एक लड़की ने चैट की। उसने हाय लिखकर भेजा था। उसने इसका जवाब दिया तो काफी देर तक बातचीत होती रही। इसके बाद उसने एकदम से वीडियो कॉल कर दी और वह न्यूड हो गई। वह कुछ समझ पाता उसका वीडियो बनाकर उसके नंबर पर भेज दिया । उससे 20 हजार रुपये की मांग की। इसके बाद यह भी कहा गया कि अगर उसने पैसे नहीं भेजे तो वह वीडियो वायरल कर देगी। डरकर युवक ने बताए गए नंबर पर पैसे भेज दिए।
मामला-दो
आटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उसके नंबर पर एक अनजान लड़की ने बातचीत शुरू की। दो दिन तक चली बातचीत के बाद उसने युवक से वीडियो कॉल करने की इच्छा जताई और बाथरूम में जाने को कहा। युवक वहां पहुंचा तो लड़की ने निर्वस्त्र होकर उनसे कई मिनट तक बात की। इसके बाद वीडियो बनाकर उसके मोबाइल नंबर पर भेज दिया और उससे 50 हजार रुपये की मांग की। उसने 10 हजार भेजने के बाद अपने एक पुलिस कर्मी दोस्त से सलाह ली तो उसके बाद उसके रुपये बच गए।