{"_id":"643aed01fab1413f7209a074","slug":"there-will-be-no-respite-from-the-heat-there-is-a-possibility-of-storm-and-rain-orai-news-c-12-1-182346-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: गर्मी से नहीं मिलेगी निजात, आंधी और बारिश की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: गर्मी से नहीं मिलेगी निजात, आंधी और बारिश की आशंका
विज्ञापन
उरई। अप्रैल के महीने में मई जैसी गर्मी से बेहाल लोगों को हाल-फिलहाल निजात मिलती हुई नहीं दिख रही है। मौसम विभाग की ओर से मौसम का मिजाज बिगड़ने की चेतावनी जारी की कई है। अगले तीन दिन में मौसम का मिजाज किसानों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। प्रशासन ने चेतावनी जारी करते हुए किसानों से अपील की है कि आंधी और बारिश की आशंका है, इसलिए किसान अपनी फसल सुरक्षित कर लें।
भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के मद्देनजर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी तीन दिनों तक कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश, ओलावृष्टि होने की पूरी आशंका है। जबकि वर्तमान में किसान गेहूं की फसल की कटाई, मड़ाई करने में जुटे हैं। किसान तेजी से गेहूं की फसल की कटाई कर रहा है लेकिन जिले के कई क्षेत्र अभी ऐसे हैं जहां फसल की देर से बुआई की गई थी, उसके चलते गेहूं की फसल का बड़ा हिस्सा अभी खेतों में ही खड़ा है अथवा कटा हुआ रखा है। सीडीओ ने ग्राम प्रधानों से कहा कि अधिक से अधिक किसानों को सूचित करते हुए यह सुनिश्चित करा लें कि आगामी तीन दिनों में फसलों का सुरक्षित भंडारण करा लें ताकि किसानों फसलों की हानि से बच सके।
मौसम विभाग से जुड़ी कई वेबसाइट के अनुसार अगले एक सप्ताह में तापमान 40 से लेकर 43 डिग्री तक जाने की आशंका है। इस दौरान लू भी चल सकती है।