फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   There was a problem in the brake shoe of Sitapur Express, the train was stopped for 15 minutes

Jalaun News: सीतापुर एक्सप्रेस के ब्रेक शू में आई खराबी, 15 मिनट रोकी गई ट्रेन

Mon, 10 Jun 2024 01:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 10 Jun 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
There was a problem in the brake shoe of Sitapur Express, the train was stopped for 15 minutes

विज्ञापन





उरई। मुंबई से सीतापुर जाने वाली ट्रेन नंबर 12107 सीतापुर एक्सप्रेस के ब्रेक शू में तकनीकी दिक्कत आ गई। इसके चलते ट्रेन उरई स्टेशन पर करीब 15 मिनट खड़ी रही। विभागीय टीम ने समस्या दूर की, तब ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई। रविवार दोपहर 12.35 बजे सीतापुर एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। तभी कंट्रोल रूम की सूचना पर सीएंडडब्ल्यू विभाग की टीम मौके पर पहुंची।



सीनियर सेक्शन रामलखन मीणा ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि ट्रेन के एस वन कोच के ब्रेक शू में तकनीकी खराबी आई है। इस पर उन्होंने अपनी टीम के साथ आकर ट्रेन के पहियों का तापमान और ब्रेक शू चेक करके फोन में आई खराबी को ठीक किया और ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया। इसके चलते ट्रेन 12.35 बजे से 12:49 बजे तक करीब 14 मिनट रोककर चलाया गया। ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। (संवाद)
विज्ञापन




समर स्पेशल की चपेट में आकर दो मवेशियों की मौत



उरई। समर स्पेशल की चपेट में आकर दो मवेशियों की मौत हो गई। ग्वालियर से बरौनी जाने वाली ट्रेन नंबर 04137 समर स्पेशल रविवार को प्लेटफार्म नंबर एक पर निर्धारित ठहराव के बाद गंतव्य की ओर रवाना हुई। जब ट्रेन उरई सरसोकी सेक्शन के राहिया रेलवे क्रॉसिंग नंबर 185 से गुजर रही थी, तभी अन्ना मवेशियों का झुंड रेलवे ट्रैक पर आ गया। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को धीमा करना चाहा, तब तक दो मवेशियों की ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से मौत हो गई। इससे ट्रेन खड़ी हो गई। चालक ने इसकी सूचना झांसी कंट्रोल रूम और उरई स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात स्टेशन अधीक्षक एसके खरे को दी। इसके बाद सहयोगी चालक की मदद से इंजन में फंसे मवेशियों निकाला। इसके चलते ट्रेन 12 बजकर 10 मिनट से 12 बजकर 25 मिनट यानी 15 मिनट खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed