{"_id":"643c42dac7731167a80b1d04","slug":"the-youth-who-came-to-his-in-laws-committed-suicide-by-hanging-himself-orai-news-c-12-1-183420-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ससुराल आए युवक ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ससुराल आए युवक ने फंदा लगाकर जान दी
Mon, 17 Apr 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 17 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
उरई। भागवत कथा में शामिल होने ससुराल आए युवक ने अज्ञात कारणों के चलते शनिवार को घर के पास लगे नीम के पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। सुबह ग्रामीणों ने उसका शव लटका देखकर परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
भिंड जिले के थाना गोरमी के मानपुरा निवासी धमेंद्र कुमार (23) पत्नी खुशबू के साथ अपनी ससुराल नदीगांव थाना क्षेत्र के छतारे का पुरवा में 11 अप्रैल को भागवत कथा में शामिल होने आया था। शनिवार को वह खाना खाकर निकल गया और घर के पास लगे नीम के पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
ससुर माता प्रसाद ने बताया कि युवक शराब पीने का लती था। उसने आत्महत्या किस वजह से की है, इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है। उसकी मौत से पत्नी खुशबू सहित अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। थानाध्यक्ष उमाकांत ओझा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चल पाएगी।