{"_id":"682647629e092e472c0fe0e3","slug":"the-youth-was-held-hostage-robbed-and-then-thrown-into-the-jungle-orai-news-c-224-1-ori1001-129258-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: युवक को बंधक बनाकर लूटने के बाद जंगल में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: युवक को बंधक बनाकर लूटने के बाद जंगल में फेंका
Fri, 16 May 2025 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 16 May 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। खेत में काम कर रहे किसानों को जंगल की तरफ से रोने की आवाज सुनाई दी। जब वह वहां पहुंचे तो देखा युवक के हाथ-पैर बंधे थे। उन्होंने रस्सी खोली और उससे पूछताछ की। उसने बताया कि कुछ लोगों ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जब वह अचेत हो गया तो बदमाशों ने रुपये लूट लिए और उसके हाथ-पैर बांधकर जंगल में फेंक गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
सिरसाकलार थाना क्षेत्र के खड़गुई गांव के पास खेतों में बुधवार शाम किसान काम कर रहे थे, तभी उन्हें पास स्थित जंगल से किसी के रोने की आवाज सुनाई दी। इस पर जब वह वहां पहुंचे तो देखा कि एक युवक के हाथ पैर बंधे थे और वह मदद की गुहार लगा रहा था। उन्होंने उसे रस्सी खोलकर मुक्त कराया। उसने अपना नाम उमरपुर गांव निवासी झल्लू कठेरिया बताया। पीड़ित ने बताया कि उसकी ननिहाल खड़गुई गांव निवासी आगेेश कठेरिया के यहां हैं।
सूचना पर थाना प्रभारी राजीव बैस पहुंचे तो युवक ने बताया कि अपने हिस्से की आठ बीघा जमीन उसने बलकट पर दी है। बुधवार को उसे सवा लाख रुपये मिले थे। वह रुपये लेकर अपना मामा के घर आ रहा था, तभी वह कुठौंद पर नाश्ता करने के लिए रुक गया। इसी दौरान बातों में उलझाकर बदमाशों उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद बदमाशों ने जेब में रखे पूरे रुपये निकाल लिए और हाथ-पैर बांधकर जंगल में फेंककर भाग गए। पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है। सीओ शैलेंद्र बाजपेयी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।