फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The young woman decided to go with her parents.

Jalaun News: युवती ने माता-पिता के साथ जाने का किया फैसला

Wed, 22 Jul 2026 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
The young woman decided to go with her parents.
कालपी। नगर की चर्चित प्रेम कहानी का सोमवार को अदालत में पटाक्षेप हो गया। न्यायालय में बयान दर्ज कराने पहुंची युवती ने प्रेमी के साथ जाने के बजाय अपने माता-पिता के साथ जाने की इच्छा जताई। उसने प्रेमी पर कोई आरोप नहीं लगाया, जिससे उसके खिलाफ दर्ज अपहरण के मामले में भी राहत मिलने की संभावना बन गई है।
विज्ञापन


माह के पहले सप्ताह में नगर के एक मोहल्ले से धर्म विशेष की युवती के लापता होने पर परिजनों ने एक युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला उस समय सुर्खियों में आ गया था, जब युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा था कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई है। पिछले सात वर्षों से दोनों के बीच प्रेम संबंध है। उसने वीडियो में प्रेमी के साथ रहने की इच्छा भी जताई थी।
विज्ञापन

अंतरधार्मिक प्रेम प्रसंग होने के कारण यह मामला चर्चा का विषय बना रहा। पुलिस ने शनिवार को दोनों को हिरासत में लिया था। सोमवार को युवती को न्यायालय में बयान के लिए पेश किया गया। वहां उसने प्रेमी के साथ रहने से इन्कार करते हुए अपने माता-पिता के साथ जाने की इच्छा जताई। अदालत की प्रक्रिया पूरी होने के बाद युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि मामला दो अलग-अलग धर्मों से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की। युवती के न्यायालय में दिए गए बयान के बाद प्रकरण की स्थिति स्पष्ट हो गई है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed