{"_id":"6a2afb4b934587e933033587","slug":"the-young-mans-body-was-found-hanging-from-a-noose-orai-news-c-224-1-ori1005-145372-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: युवक का शव फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: युवक का शव फंदे से लटका मिला
विज्ञापन
रामपुरा। थाना क्षेत्र के ग्राम जगम्मनपुर के पास जगम्मनपुर-बेनीपुरा मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक का शव आम के पेड़ से रस्सी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि घटनास्थल की परिस्थितियां कई सवाल खड़े कर रही हैं।
थाना क्षेत्र के बेनीपुरा गांव के पास खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका देखा। सूचना पर पहुंची रामपुरा पुलिस ने शव की शिनाख्त बेनीपुरा उदोतपुरा गांव निवासी संजू उर्फ लल्लू (22) के रूप में की। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस शाखा से शव लटका मिला उसकी ऊंचाई जमीन से करीब साढ़े पांच फीट थी, जो मृतक की लंबाई के लगभग बराबर बताई जा रही है। वहीं शव के घुटने भी जमीन से सटे हुए पाए गए। ऐसे में कई ग्रामीण मामले को संदिग्ध मानते हुए निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार संजू अविवाहित था तथा पानीपूरी बेचने के साथ ही शादी-विवाह समारोहों में खाना बनाने का कार्य करता था। बताया जाता है कि वह शराब पीने का भी आदी था और अपने बड़े भाइयों रनसिंह व फूल सिंह से अलग रहकर जीवनयापन कर रहा था।
थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, फिर भी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।