फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The young man cut the vein of the hand in the ARTO office

Jalaun News: एआरटीओ कार्यालय में युवक ने हाथ की नस काटी

Wed, 22 Feb 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 22 Feb 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
The young man cut the vein of the hand in the ARTO office
उरई (जालौन)। एआरटीओ कार्यालय से वाहन की एनओसी न मिलने से परेशान युवक ने कार्यालय परिसर में आरटीओ झांसी के सामने हाथ की नस काट ली। कर्मचारियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक का आरोप है कि काम के एवज में उससे पैसे की मांग की जा रही है। वहीं आरटीओ ने लगे आरोप बेबुनियाद बताए हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रानगर निवासी मनीष (28) ने बताया कि एक माह से अधिक समय से उसको अपनी गाड़ी की एनओसी के लिए परेशान किया जा रहा है। जब भी वह आता है कार्यालय में तैनात बाबू उसे भगा देते हैं। आरोप है कि उससे काम के एवज में पैसे की मांग की जा रही है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया। मंगलवार को वह काम कराने गया था आरटीओ झांसी प्रभात पांडे भी मौजूद थे। उसने समस्या भी बताई लेकिन किसी ने उसका काम नहीं किया। आहत होकर उसने यह कदम उठाया। इधर देर शाम डाॅक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी है।
विज्ञापन

इस मामले में आरटीओ झांसी प्रभात पांडे का कहना है कि युवक की फाइल अभी तीन दिन पहले ही आई थी, काम होने में समय लगता है। युवक ने रुपये लेने के जो आरोप लगाए हैं वह निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरटीओ कार्यालय इस घटना से पहले भी विवादों में रहा है। इसको लेकर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया था। इसके बाद जिलाधिकारी ने एडीएम नमामि गंगे को जांच करने का आदेश दिया था। इसके अलावा एडीएम नमामि गंगे और जिलाधिकारी स्वयं एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण कर चुकीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed