फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The young man bathing in the river with friends dipped death

दोस्ताें के साथ नहाने गया युवक नदी में डूबा, मौत

Tue, 01 Nov 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 01 Nov 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
The young man bathing in the river with friends dipped death
चहनियां क्षेत्र के बलुआ में बाढ़ से मां गंगा का डूबा मंदिर।

उरई (जालौन)।  एट थाना क्षेत्र के सलाघाट में सोमवार को दोस्ताें के साथ पार्टी करने गया युवक नहाते समय बेतवा नदी में डूब गया। इससे उसके साथियाें में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद ग्रामीणाें ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं बचा पाए। सूचना पाकर थाना पुलिस मौकेे पर पहुंची और स्थानीय गोताखोराें की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की सूचना पर बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे और रोने लगे।  काेंच कोतवाली के जय प्रकाश नगर निवासी आदिल राईन (30) पुत्र असलम राईन सोमवार को अपने दोस्ताें के साथ बाइक से एट थाना के सलाघाट पर पिकनिक मनाने गया था।

विज्ञापन


वहां पर सभी दोस्त बेतवा में नहाने लगे। इसी दौरान मोबाइल से सेल्फी खींचने लगे। इसी दौरान नदी की गहराई का अंदाजा ने होने से आदिल नदी में डूबने लगा, उसके साथियाें ने उसे बचाने का प्रयास कि या लेकिन वह सफल नहीं हो सके, इससे दोस्ताें में चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय  लोगों ने नदी में छलांग लगाई लेकिन युवक गहराई में समा गया। युवक के डूबने की सूचना जब पुलिस को हुई तो थानाध्यक्ष बृजनेश यादव मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोराें की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया और परिजनाें को सूचना दी। सूचना पाकर परिवार में कोहराम मच गया। बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे और रोने बिलखने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed