{"_id":"6813bcfd5cef83b391060fbf","slug":"the-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-orai-news-c-224-1-ori1001-128729-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: महिला ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: महिला ने फंदा लगाकर जान दी
Thu, 01 May 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Thu, 01 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
आटा। पति से कहासुनी के बाद महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी।
आटा थाना क्षेत्र के परासन गांव निवासी इंद्रजीत उर्फ सोनू की पत्नी प्रतिभा (35) का किसी बात पर पति से विवाद हो गया। इससे क्षुब्ध होकर प्रतिभा ने बुधवार को कमरे में जाकर हुक में लगे पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। पति जब कमरे में पहुंचा तो फंदे पर शव लटका देख चीख पड़ा। परिजनों ने बताया कि इंद्रजीत गांव में ही रहकर खेती किसानी करता है। उसके एक पुत्र सोनू है। महिला का मायका बांदा के इंटवा गांव में है। जानकारी पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए हैं। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। (संवाद)