{"_id":"66ae89bde06469f1ee0d8b26","slug":"the-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-orai-news-c-224-1-ori1001-118040-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: महिला ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: महिला ने फंदा लगाकर जान दी
Sun, 04 Aug 2024 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 04 Aug 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
आटा। महिला ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब उसके कमरे में पहुंचे तो फंदे पर शव लटका देख उनके होश उड़ गए।
थाना क्षेत्र के चमारी गांव निवासी महिला हस्सो (45) ने शनिवार की सुबह कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि महिला के पति शंभू यादव की ढाई वर्ष पहले कैंसर की बीमारी से मौत हो गई थी। वह कृषि फार्म पर नौकरी करता था। उसके तीन बेटे व तीन बेटियां हैं। परिजन उसके आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है। (संवाद)