फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The water level of Betwa river reached 114 and started decreasing

Jalaun News: बेतवा नदी का जलस्तर 114 पर पहुंचकर घटने लगा

Sat, 27 Jul 2024 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 27 Jul 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
The water level of Betwa river reached 114 and started decreasing
मुहम्मदाबाद (जालौन)। बांध से पानी छोडने के बाद मोहाना की बेतवा नदी में गुरुवार को ज स्तर में बढ़ोतरी हो गई थी। नदी में पानी का वेग अगले दिन शुक्रवार की सुबह तक स्थिर रहा। इसके बाद दोपहर 1 बजे तक 114 मीटर तक पहुंच कर घटने लगा। इससे नदी के आसपास बसे गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


एमपी में हो रही मूसलाधार बारिश का असर उत्तर प्रदेश के झांसी, ललितपुर के बांधों एवं हमीरपुर, जालौन की नदियों पर भी पड़ रहा है। बांधों से पानी छोड़े जाने से हमीरपुर व जालौन से गुजरी नदियों में अचानक जल स्तर बढ़ जाता है। मोहाना की बेतवा नदी में अचानक उछाल आ गया। जिससे नदी के तटवर्ती इलाकों में बसे लोग सहम गए थे।
विज्ञापन

मोहाना की बेतवा नदी पर केंद्रीय जल आयोग कार्यालय में तैनात कर्मचारी देवेंद्र ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 1 बजे बेतवा नदी का जलस्तर 114 मीटर पर था, इसके बाद पानी का वेग घटने लगा। जबकि बेतवा नदी का खतरे का निशान 122.66 मीटर पर है। इस बाबत बेतवा नहर प्रखंड झांसी के अवर अभियंता चंद्र प्रकाश ने बताया कि बुधवार को देर रात जामनी नदी, भावनी बांध एवं डुकमा डैम से 1 लाख, 10 हजार क्यूसेक पानी रात 9 से 12 बजे के मध्य छोड़ा गया था। इससे बेतवा नदी का वेग बढ़ गया था। मोहाना की बेतवा नदी का वेग बढ़ने से सिमरिया, करौल, मकरेछा, टीकर, मोहाना, कमठा, सिकरी, सिघौरा गांव प्रभावित होने की आशंकाएं बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed