फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The villagers did not know their MP, how could they have made him win

Jalaun News: अपने सांसद को जानते नहीं थे ग्रामीण, कैसे जिता देते

Wed, 05 Jun 2024 02:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 05 Jun 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
The villagers did not know their MP, how could they have made him win
आटा। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी भानू प्रताप वर्मा की हार की सबसे बड़ी वजह बीहड़ क्षेत्र में कच्ची सड़कें, स्वास्थ्य सेवाएं व पानी की समस्या रही। कालपी क्षेत्र के परासन के मजरा अलमोरीडेरा के मतदाताओं ने चार किलोमीटर कच्ची सड़क को लेकर चुनाव का बहिष्कार कर दिया था। वहां के 669 मतदाताओं ने एक भी मतदाता ने वोट नहीं डाला था।
विज्ञापन

अलमोरीडेरा के मतदाताओं का कहना था कि भाजपा प्रत्याशी पिछले पांच साल में हमारे गांव में झांकने तक नही आए। अलमोरीडेरा में सबसे अधिक निषाद मतदाता है। जोकि सभी चुनावों में भाजपा के प्रत्याशी के लिए मतदान करते आए हैं।
विज्ञापन

इसी तरह कालपी क्षेत्र और महेवा ब्लाक के ग्राम नसीरपुर के मतदाताओं ने तीन किलोमीटर कच्ची सड़क को लेकर चुनाव का बहिष्कार कर दिया था। जब प्रशासन को जानकारी हुई तो कालपी एसडीएम और सीओ कालपी ने नसीरपुर के ग्रामीणों को मतदान के लिए समझाया पर गुस्साए ग्रामीणों ने किसी की बात नहीं मानी, तभी आलाधिकारियों के कहने पर ग्राम प्रधान ने अपना मत डाला। इससे 1413 मतदाता वाले गांव में सिर्फ 5 वोट पड़े थे। क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक गांव ऐसे हैं। जो 21 वीं सदी में भी मूलभूत सुविधाओं के बारे में तरस रहे हैं। इन गांव की जनता ने अपने सांसद को 25 साल में देखा तक नहीं है। ये छोटे-छोटे मुद्दे, जनता को रोष भाजपा प्रत्याशी पर भारी पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed