फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The villagers accused the accountants

लेखपालों पर आरोप लगा ग्रामीणों ने किया हंगामा

Thu, 03 Oct 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
The villagers accused the accountants
कदौरा। संपूर्ण समाधान दिवस पर मिली शिकायती पत्र के आधार पर पट्टों की नापजोख करने पहुंचे ग्रामीणों ने दूसरे स्थान की नापजोख करने पर हंगामा किया। इसकी सूचना लेखपालों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन

कदौरा थाना क्षेत्र के इकौना के ग्रामीणों ने बीते मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती प्रार्थनापत्र देकर पूर्व में मिले पट्टों पर कब्जा दिलाने की मांग की थी। जिसपर एसडीएम कालपी ने लेखपाल अरविंद कुमार और मंगलपाल को पट्टों के नापजोख के लिए भेजा था। दोनों लेखपाल बुधवार की सुबह जब पट्टों की नापजोख कर रहे थे तभी गांव के तीन दर्जन महिला पुरुषों ने लेखपालों के साथ अभद्रता करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना पाकर थाना पुलिस मय फोर्स के मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कराकर पट्टों की नापजोख कराई। वहीं गांव के लोगों ने लेखपालों पर पक्षपात करने व सुविधा शुल्क मांगने का आरोप भी लगाया। इस संबंध में लेखपाल अरविंद कुमार ने कहा कि रुपये मांगने वाली बात गलत है दो दिन पूर्व जब गांव में पट्टों की नापजोख कर रहा था तो प्रधान के प्रतिनिधि रामकुमार ने मुझसे नाप करने वाली पटरी छीन ली थी जिसकी शिकायत मैने एसडीएम कालपी व थाना पुलिस को की थी ग्रामीणों के मिले पट्टों की नापजोख कर रहे है जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियो को देंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed