{"_id":"57d448124f1c1b255631b648","slug":"the-two-young-men-drowned-in-canal-bath-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में नहाने गए दो युवक डूबे, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में नहाने गए दो युवक डूबे, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sat, 10 Sep 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी में जमा अधिकारी व भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर में नहाने गए चार युवकों में से दो की डूबने से मौत हो गई। इस दौरान दो युवक किसी तरह बच कर बाहर आ गए। डूबे युवकों को तैरना नहीं आता था। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शव स्थानीय लोगों की मदद से निकाले जा सके। दोनों युवक झांसी से शुक्रवार को ही कोंच अपने घर आये थे। मोहल्ला आजाद नगर निवासी नासिर का पुत्र उमर, शरीफ
का पुत्र गुफरान, ऐजाज का पुत्र रेहान व भगत सिंह नगर के रहने वाले साकिर अंसारी का पुत्र जाकिर शनिवार को जालौन शाख नहर में घुसिया पुल में नहाने गए। इसी बीच वे गहरे पानी में चले गए। वे तैरना नहीं जानने थे। इससे वे डूबने लगे। गुफरान व रेहान तो किसी तरह निकल आए लेकिन उमर व जाकिर डूब गए। बाहर निकले दोनों युवकों ने आसपास के
लोगों को दो लोगों के डूबने की जानकारी दी। पुलिस व प्रशासन को भी सूचना दी गई। इस पर सीओ अवधेश कुमार शुक्ल, तहसीलदार भूपाल सिंह, कोतवाल मनवीर सिंह सागर चौकी इंचार्ज रवींद्र कुमार त्रिपाठी, खेड़ा चौकी इंचार्ज विक्रमसिंह, सुरही चौकी इंचार्ज संजीव यादव सिपाहियों श्याम चौधरी, खुर्शीद, सुरेंद्रकुमार, बच्चा बाबू पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद
विज्ञापन
से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को नहर से बाहर निकलवाया जा सका। दोनों को सीएचसी कोंच ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। बताते हैं कि दोनों मरने वाले युवक झांसी में हाफिजा कर रहे थे और कल ही अपने घर कोंच आये थे।