{"_id":"66832455a69dc4898a0a0d14","slug":"the-transformer-of-number-one-tube-well-has-been-burning-for-three-days-orai-news-c-224-1-ka11004-116660-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: तीन दिन से फुंका पड़ा है एक नंबर नलकूप का ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: तीन दिन से फुंका पड़ा है एक नंबर नलकूप का ट्रांसफार्मर
Tue, 02 Jul 2024 03:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 02 Jul 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
कोंच। एक नंबर नलकूप पर ग्रहण सा लग गया है। पिछले कई दिनों से यह सुचारु रूप से नहीं चल पा रहा है। पिछले तीन दिन से इस एक नंबर ट्यूवबेल का ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। जिससे कस्बे के लोगों को वाटर सप्लाई नहीं मिल पा रही है। पानी का गंभीर संकट गहरा गया है।
पहले एक नंबर से जुड़ी पानी की टंकी की वाटर सप्लाई की लाइनें बर्स्ट हो गई थीं। फिर एक नंबर ट्यूवबेल की मोटर धड़ाम हो गई और अब नलकूप का ट्रांसफार्मर फुंक जाने से एक बार फिर कस्बे के लोग पानी के संकट से जूझने को मजबूर हो गए हैं। पिछले तीन दिन से जल संस्थान कार्यालय में रखा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। जिससे एक नंबर ट्यूवबेल भी बंद पड़ा है।
तीन दिन बीत जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदल पाया है। बताया गया कि शुक्रवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर फुंक गया था। जल संस्थान के कर्मचारियों ने बिजली विभाग को सूचना भी दे दी थी, लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदल पाया है। विद्युत जेई अंकित साहनी का कहना है कि जानकारी होते ही वर्कशॉप में डिमांड भेज दी गई थी जैसे ही नया ट्रांसफार्मर आता है, तत्काल लगवाकर चालू करा दिया जाएगा।