{"_id":"6761c997cb5f6e90f70e9244","slug":"the-thief-stole-the-chain-from-the-jewelers-shop-orai-news-c-224-1-ori1005-123466-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सराफ की दुकान से जंजीर \nचोरी कर ले गया टप्पेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सराफ की दुकान से जंजीर चोरी कर ले गया टप्पेबाज
Wed, 18 Dec 2024 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
उरई। सराफ की दुकान से टप्पेबाज ने सोने की चेनें चोरी कर लीं। उसके जाने के बाद दुकानदार को शक हुआ तो उसने तलाश की पर उसका कहीं पता नहीं चला।
पीड़ित सराफ ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर निवासी रामकुमार स्वर्णकार ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि उसकी गोपालगंज में सोने-चांदी की दुकान है। सोमवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति आया और सोने की बाली दिखाने के लिए कहा। इस पर उसने बाली वाला डिब्बा निकाला और उसे दिखाने लगा।
बताया कि उसी डिब्बे में एक पुड़िया में 150 ग्राम की सोने की जंजीरें रखी थीं। जिसे उस व्यक्ति ने चुपचाप चुरा लिया। इसके बाद वह लड़की को लेकर आने की बात कहते हुए दुकान से निकल गया। जब उसने देखा तो जंजीरें गायब थीं।
जब उसने उक्त युवक की तलाश की तो वह नहीं मिला। बताया कि व्यक्ति की फोटो कैमरे में कैद है। दुकानदार ने रिपोर्ट दर्ज करने व युवक को पकड़ने की गुहार लगाई।