{"_id":"67cde9d64ae9e3b574046ff8","slug":"the-tenant-killed-the-landlord-by-hitting-him-with-a-brick-orai-news-c-224-1-ori1005-126745-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: किरायेदार ने मकान मालिक की ईंट मारकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: किरायेदार ने मकान मालिक की ईंट मारकर की हत्या
Mon, 10 Mar 2025 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
जालौन। किरायेदार के यहां आए लोगों से जब मकान मालिक ने पूछताछ के बाद आधार कार्ड मांगे तो किरायेदार गुस्सा गया। इसके बाद उसने ईंट मारकर मकान मालिक की हत्या कर दी। सूचना पर एएसपी फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल की। भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्जकर उसे हिरासत में ले लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना निवासी प्रदीप उर्फ सिंघानिया (48) के मकान में करीब पांच माह से इटावा के सलोखरा, बिठौली निवासी रोहित कुमार किराये पर रह रहा है। चार दिन पहले उसका छोटा भाई मोहित और उसकी बहन भी जालौन आ गए थे और रोहित के कमरे में ही रहने लगे थे। शनिवार देर रात प्रदीप रोहित के कमरे में पहुंचा और उनसे पूछताछ की। रोहित ने भाई बहन बताया।
तब मकान मालिक रोहित ने उनके आधार कार्ड मांगे तो रोहित नाराज होकर विवाद करने लगा। बात बढ़ने पर उसने पास में पड़ी ईंट उठाकर उसके सिर पर मार दी। इससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। छोटा भाई विष्णु कुमार उर्फ अंजय उन्हें सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ शैलेंद्र बाजपेयी, कोतवाल अजीत सिंह मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर जानकारी ली।
विज्ञापन
भाई विष्णु कुमार उर्फ अंजनी की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। भाई विष्णु उर्फ अंजय ने बताया कि उनके भाई प्रदीप किरायेदार की पूरी जानकारी रखते थे। इसीलिए किरायेदार से आधार कार्ड मांगे थे। परिजनों ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। उसकी मौत से पत्नी अंजना सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सीओ शैलेंद्र बाजपेयी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।