फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The team of doctors arrived, the family tied the teenager in chains

Jalaun News: पहुंची डॉक्टरों की टीम, परिजनों ने किशोर को जंजीरों से बांधा

Fri, 13 Dec 2024 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 13 Dec 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
The team of doctors arrived, the family tied the teenager in chains
मुहम्मदाबाद। डकोर कोतवाली क्षेत्र के कुसमिलिया गांव में किशोर अपने दांतों से मासूम के लेकर बुजुर्गों तक करीब 10-12 लोगों को अपना निशाना बना चुका है। गुरुवार को डॉक्टरों की टीम गांव पहुंची और किशोर के परिजनों से बात कर उसके इलाज के कागजात चेक किए।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने बताया कि किशोर को रैबीज नहीं है। उसे अचानक से दौरा पड़ता है और वह लोगों को काटने लगता है। उसका मानसिक स्वास्थ्य ठीक न होने से आगरा में इलाज भी चल रहा है। किशोर की वजह से गांव में बच्चों व बुजुर्गों में दहशत है।
विज्ञापन

डकोर क्षेत्र के कुसमिलिया गांव निवासी शंकर दयाल का 17 वर्षीय पुत्र अभय कक्षा 12 का छात्र है। पिछले तीन महीने से उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। इससे वह किसी के भी सामने आने पर उसे काटने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में भी वह कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है। इससे स्कूल प्रबंधन ने उससे स्कूल न आने की बात कही है। बुधवार को उसने करीब पांच लोगों को काट लिया था। इससे गांव में दहशत फैल गई थी।
किशोर अभी तक कक्षा दो में पढ़ने वाले राज व गांव के ही शंकर की 17 वर्षीय पुत्री दीपिका, गजेंद्र के 16 वर्षीय पुत्र अनुज, आशीष की 15 वर्षीय पुत्री छाया व 80 वर्षीय ठाकुरदीन, आशीष की दो वर्षीय पुत्री आशी, 78 वर्षीय मठोले सहित करीब 10-12 लोगों को काट चुका है। बुधवार को उसने चार लोगों को काटा था। उनके परिजनों ने अस्पताल ले जाकर सभी को इंजेक्शन लगवाए हैं।
वहीं, किशोर के काटने की जानकारी पर डकोर सीएचसी प्रभारी डॉ. इदरीश मुहम्मद टीम के साथ उसके घर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की।
परिजनों ने बताया कि उसका आगरा में इलाज चल रहा है। डॉक्टर से पूछा तो बताया था कि उसका करीब डेढ़ साल तक इलाज चलेगा। लेकिन क्या बीमारी है, यह नहीं बताया।

इस पर डॉ. इदरीश मुहम्मद ने किशोर के इलाज के पर्चे देखकर बताया कि रैबीज के लक्षण नहीं है। वह मानसिक रूप से बीमार है। फिलहाल परिजनों ने किशोर को जंजीरों से बांध दिया है। इससे वह किसी पर हमला न कर सके। किशोर टीम से बोला कि जंजीर खोल दो वह घर के अंदर ही रहेगा और किसी को परेशान नहीं करेगा। लेकिन परिजनों ने उसे जंजीरों से नहीं छोड़ा।

12जेएनडी16: नंदगढ़ गांव में किसानों से बात करते हुए जुलाना विधायक विनेश फोगाट। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed