{"_id":"649494d7a4afd4f4720f01e4","slug":"the-team-inspected-for-the-rejuvenation-of-the-hospital-orai-news-c-12-1-299330-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: अस्पताल के कायाकल्प के लिए टीम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: अस्पताल के कायाकल्प के लिए टीम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
कालपी। निजी अस्पतालों की तर्ज पर अब सीएचसी के महिला वार्ड विकसित होंगे। इसमें प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को सभी सुविधाएं एक जगह पर मिलेगी। इसके लिए गुरुवार को एनएचएम की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां की व्यवस्थाओं को परखा।
कालपी के अस्पताल का गुरुवार को एनएचएम की टीम ने निरीक्षण किया। सदस्य सत्यप्रकाश ने बताया कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए विभाग ने मां और शिशु को एक साथ रखने की योजना बनाई है। कंगारू मदर केयर योजना के तहत वार्डों का कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए महिला वार्डों मे सुविधा और निजता का ख्याल रखा जाना है। टीम के सदस्यों के मुताबिक प्रत्येक बेड पर पर्दे लगाए जाने हैं, जिससे प्रसूता को शिशु को सीने से लगाने में कोई परेशानी न हो। साथ ही शिशु का वजन कम होने पर मां से अलग कर मशीन पर भेजा जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
योजना के तहत अब अस्पताल में ही मशीन उपलब्ध होगी, जिससे मां व शिशु साथ साथ रह सके। इसके साथ ही अस्पताल में टीवी भी लगाई जाएगी और दीवारों पर पेंटिंग भी कराई जाएगी। डॉ. शेख शहरयार ने बताया कि कंगारू मदर केयर योजना बेहद अच्छी है। इससे मां और शिशु ज्यादा समय तक एक-दूसरे से पास रहे सकते हैं। इससे मृत्यु दर में भी कमी आएगी।