फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The sword of fine hanging over the company due to delay in work

Jalaun News: काम में देरी पर कंपनी पर लटकी जुर्माने की तलवार

Wed, 16 Apr 2025 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
The sword of fine hanging over the company due to delay in work
उरई। जिले की जर्जर विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी संभाल रही मोंटे कार्लो कंपनी एक बार फिर लापरवाही के घेरे में है।
विज्ञापन

तय समय अप्रैल के अंत तक काम पूरा करना था, लेकिन अब भी परियोजना का 20 से 35 प्रतिशत हिस्सा अधूरा पड़ा है। इसे लेकर अधीक्षण अभियंता ने नाराजगी जताई और कंपनी पर पेनल्टी लगाने के लिए एमडी को पत्र भेजने की तैयारी की है।
जिले के विद्युत ढांचे को मजबूत करने के लिए शासन ने पुराने खंभों और जर्जर लाइनों को बदलने के लिए करीब 198 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया था, जिसे बाद में घटाकर 120 करोड़ कर दिया गया। यह कार्य मोंटे कार्लो कंपनी को सौंपा गया था, इसे अप्रैल 2025 तक पूरा करना था। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, कई बार चेतावनी और जुर्माने के बावजूद कंपनी समय पर काम पूरा नहीं कर सकी।
विज्ञापन

विभाग का दावा है कि करीब 20 प्रतिशत काम अभी भी बाकी है, जबकि सूत्रों की मानें तो यह आंकड़ा 30 से 35 प्रतिशत तक हो सकता है। वहीं, जो कार्य अब तक किया गया है उसमें भी कई जगहों पर गुणवत्ता से समझौता किया गया है। उच्च अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान इन कमियों को उजागर किया था और उसे सुधारने का निर्देश भी कंपनी को दिया था, जो अब तक लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता नंदलाल ने कहा कि काम में देरी और लापरवाही को लेकर कंपनी पर पेनल्टी लगाई जाएगी। एमडी को पत्र लिखा जा रहा है। अगर शेष कार्य पर 10 प्रतिशत की दर से जुर्माना लगाया गया तो यह 20 से 25 लाख रुपये तक हो सकता है। उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों को भी इस बावत पत्र भेजा जाएगा। यदि निर्देश मिले तो बचे हुए भुगतान में से पेनल्टी की राशि काटी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed