फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The student accused the headmaster of molestation and assault

Jalaun News: छात्रा ने प्रधानाध्यापक पर लगाया छेड़खानी व मारपीट का आरोप

Sun, 18 Aug 2024 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 18 Aug 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
The student accused the headmaster of molestation and assault
कदौरा (जालौन)। थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक ने छात्रा के साथ छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर कमरे में ले जाकर मारपीट कर दी। छात्रा ने घर जाकर परिजनों को पूरी बात बताई। गुस्साए परिजन विद्यालय पहुंचे और हंगामा करने लगे। इसी बीच छात्रा ने चप्पल से प्रधानाध्यापक की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को प्रधानाध्यापक ने कक्षा 7 की छात्रा के साथ छेड़खानी कर दी। छात्रा जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। छात्रा रोते हुए घर पहुंची तो उसने परिजनों को पूरी बात बताई। परिजन विद्यालय पहुंचकर हंगामा करने लगे। इसी बीच छात्रा ने चप्पलों से शिक्षक की पिटाई करने लगी। जिससे विद्यालय परिसर में खलबली मच गई।
विज्ञापन

पिटाई का कुछ ग्रामीणों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह शिक्षक को बचाया और उसे थाने ले गई। छात्रा की मां ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बीईओ ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने बताया कि वह छुट्टी पर है। मामला संज्ञान में है,कठोर विभागीय कार्यवाही भी होगी। सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed