फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The story of Vamana avatar and the birth of Shri Krishna was narrated

Jalaun News: वामन अवतार व श्रीकृष्ण जन्म के प्रसंगों की कथा सुनाई

Mon, 08 Dec 2025 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
The story of Vamana avatar and the birth of Shri Krishna was narrated
जालौन। जोशियाना स्थित लल्ला तिवारी के आवास पर चल रही भागवत कथा में चौथे दिन रविवार को कथावाचक सुखनंदन मयूर ने वामन अवतार व श्रीकृष्ण जन्म के प्रसंगों का वर्णन किया।
विज्ञापन

कथावाचक ने कहा कि हाथी गजेंद्र जब मगर के अत्याचार से व्याकुल होकर भगवान को पुकारता है तब श्रीहरि वाहन गरुड़ पर सवार होकर उसकी सहायता के लिए पहुंचते हैं और उसके दुखों का अंत कर उसे मोक्ष प्रदान करते हैं। वामन अवतार की कथा का वर्णन करते हुए बताया कि अभिमान चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, ईश्वर की इच्छा और धर्म की शक्ति के आगे टिक नहीं सकता। कथा का मुख्य आकर्षण भगवान श्रीकृष्ण जन्म का दिव्य और उल्लासपूर्ण प्रसंग रहा। जैसे ही कथा में श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग आया, श्रद्धालु भाव-विभोर होकर जयकारों के साथ झूम उठे और वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस दौरान परीक्षित कुसुमलता, उदयनारायण, आरती मिश्रा, रोहित मिश्रा, शिवांश मिश्रा, राघव तिवारी, सत्यम, ज्योति तिवारी आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed