फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The skill of the youth will be useful in getting the truth out of the criminals

Jalaun News: अपराधियों से सच उगलवाने में काम आएगा युवाओं का हुनर

Sat, 15 Jul 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 15 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
The skill of the youth will be useful in getting the truth out of the criminals
उरई। अपराधियों से सच उगलवाने में युवाओं का हुनर काम आएगा। इंटेलीजेंस में जालौन के युवा ऐसी भूमिका निभाते नजर आएंगे। उनके द्वारा बनाई गई मशीन अपराधियों से सच उगलवाने के काम में लाई जाएगी। अगले साल से उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ट्रेड का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही वे रोबोट बनाना और उसे ऑपरेट करना भी सीखेंगे।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी की सरकार अपराध को रोकने के लिए तत्पर है। अत्याधुनिक मशीनों के साथ पुलिस को और मजबूत करने की कवायद चल रही है। इसमें युवाओं की भागीदारी लाने को लेकर भी योजना है। इसी के तहत आईटीआई में युवाओं को ऐसी मशीनों का प्रशिक्षण देने काम शुरू होने जा रहा है, जो इंटेलीजेंस में बड़ा रोल निभाएंगी। इसी के तहत जालौन आईटीआई में भी अगले सत्र से छह नए ट्रेड का प्रशिक्षण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षक नीरज कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार से करार होने के बाद टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड (टीटीएल) इस साल प्रयोगशाला तैयार करना शुरू कर देगी और अगले सत्र से लैब में प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। टीटीएल की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी कोर्स कराया जाना प्रस्तावित है। इसमें साइबर क्राइम के साथ ही व्यक्ति को रीड करने वाली इंटेलीजेंस मशीनों को बनाने और ऑपरेट करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही रोबोटेक्स कोर्स में युवा रोबोट बनाना और उसको ऑपरेट करना सीखेंगे। अगले सत्र से आईटीआई में 21 ट्रेड होने से छात्र-छात्राओं की संख्या भी बढ़ेगी, वर्तमान में 516 लक्ष्य के सापेक्ष 468 सीटें भरी गई हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के लिए तैयार करेंगे सहायक उपकरण

आईटीआई में अगले सत्र से स्पेशल टूल्स फॉर आर्टिजन कोर्स के तहत ट्रेड शुरू हो जाएगा। इसमें युवा किसानों और मजदूरों के लिए सहायक साबित होने वाले उपकरणों को बनाना सीखेंगे। ये उपकरण बेहद सटीक यानि फिनिशिंग के साथ काम करने वाले होंगे, साथ ही सुविधाजनक भी रहेंगे। जिले में कृषि की स्थिति को देखते हुए यह ट्रेड रोजगार के रूप में युवाओं के लिए बेहतर साबित हो सकता है।



हुनर सीखने के लिए सबसे ज्यादा आगे आ रहीं बेटियां



-कौशल विकास योजना के तहत हुनरमंद होने में बेटियां सबसे ज्यादा आगे आ रही हैं। पिछले सत्र में जहां 2900 में 1900 युवतियों व महिलाओं ने प्रशिक्षण के लिए आवेदन किया था। वहीं इस बार भी 1323 रजिस्ट्रेशन में 50 फीसदी से अधिक बेटियां ही हैं। महिलाएं व बेटियां नर्स की सहायक पोस्ट के लिए हेल्थ केयर सेक्टर में जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, फैशन डिजाइनिंग और इलेक्ट्रीशियन डोमेस्टिक सोल्युशन में पावर कोर्स के लिए भी आवेदन कर रही हैं।

वर्जन

टीटीएल इस साल आईटीआई में प्रयोगशाला तैयार कर लेगी। संभवत: अगले साल उसके द्वारा लाए जाने वाले छह नए ट्रेडों में प्रशिक्षण भी शुरू हो जाएगा। इससे युवाओं के लिए और विकल्प भी तैयार होंगे। -नुपुर कश्यप, प्राचार्य, आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed