फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The secret of death gets stuck in the bag after opening

खुलने के बाद झोले में टंग जाता मौत का राज

Wed, 04 Dec 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
The secret of death gets stuck in the bag after opening
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अवधेश सिंह - फोटो : ORAI
उरई। जिस विसरा रिपोर्ट के इंतजार में क्या वादी और क्या प्रतिवादी दोनों का इंतजार काटे नहीं कटता है, उस रिपोर्ट के आने के बाद उसकी एक प्रति को थानों में झोलों में टांग दिया जाता है। जिस कारण दोबारा विसरा रिपोर्ट की आवश्यकता पड़ने पर उसे तलाशना शायद पुलिस के लिए भी टेढ़ी खीर साबित हो, या फिर मान लिया जाता है कि रिपोर्ट की कभी दोबारा कभी आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी। फिलहाल हर थाने में कोई न कोई कोना ऐसा देखने को मिल जाएगा, जहां झोले में विसरा रिपोर्ट रद्दी की तरह भरी हुई मिल जाएंगी।
विज्ञापन

बता दें कि संदिग्ध मौत के बाद अधिकांश मामलों में पोस्टमार्टम के दौरान मौत का कारण स्पष्ट न होने से उसका विसरा जांच के लिए भेजा जाता है। फिर रिपोर्ट के आने में इतना वक्त लग जाता है कि कई मर्तबा तो मामले में समझौता होने के बाद ही विसरा रिपोर्ट सामने आती है। हाल ही में कालपी में महिला के परिजनों ने उसकी मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का मामला तो दर्ज कराया लेकिन जब तक विसरा रिपोर्ट आई तब तक दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया।
विज्ञापन

ऐसे मामलों में मरने वाले की मौत के राज का भी कोई मतलब नहीं रह जाता है। उससे भी ज्यादा हैरत की बात तो यह है कि थाने से जाने वाले विसरा की रिपोर्ट जब थाने ही लौटकर आती है तो उसकी एक प्रति को केस की फाइल में और दूसरी प्रति को एक झोले में डालकर टांग दिया जाता है। फिर एक पर एक इतनी रिपोर्ट झोले में पहुंच जाती है, कि यदि कभी किसी रिपोर्ट को तलाशना हो तो पसीने छूटना तय है। हालांकि समय-समय पर अधिकारी थानों का निरीक्षण करते हैं, जिसमें मालखाने से लेकर लंबित विवेचनाओं के रजिस्टर तक देखे जाते हैं, लेकिन उस वक्त भी विसरा रिपोर्ट का झोला अपने स्थान से टस से मस नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अवधेश सिंह का कहना है कि प्रदेश में दो ही लैब है, जहां पर सभी जगहों से विसरा की रिपोर्ट भेजी जाती है, इसलिए भी देरी होना स्वाभाविक है, हालांकि पुलिस स्तर से समय समय पर लैब के अधिकारियों को विसरा रिपोर्ट जल्द भेजने के लिए पत्र लिखा जाता है और आगे भी कहा जाएगा। रही बात रिपोर्ट के झोलों में टांगे जाने की व्यवस्था का तो इसे भी अब निरीक्षण में शामिल कर इसमें सुधार कराया जाएगा।

कोतवाली में टंगा विसरा रिपोर्ट का झोला

कोतवाली में टंगा विसरा रिपोर्ट का झोला- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed