{"_id":"67b9f75d460c0e13150ce448","slug":"the-road-to-be-built-at-a-cost-of-rs-19-crore-will-connect-the-district-to-mp-orai-news-c-224-1-ori1005-126198-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: जिले को एमपी से जोड़ेगी 19 करोड़ से बनने वाली सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: जिले को एमपी से जोड़ेगी 19 करोड़ से बनने वाली सड़क
Sat, 22 Feb 2025 09:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
उरई। जिले को मध्य प्रदेश से जोड़ने वाली पांच साल से बदहाल पड़ी सड़क की स्थिति अब सुधरेगी। इसके लिए 19 करोड़ के बजट को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही सड़क का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। सड़क के बनने से करीब पचास हजार की आबादी को प्रतिदिन इसका लाभ मिलेगा।
कोंच से नदीगांव होते हुए अगर किसी को रावतपुरा जाना है, तो उसे गड्ढेदार सड़क से होकर गुजरना पड़ता था। करीब पांच वर्षो से सड़क की स्थिति ठीक नहीं हो रही थी। इस मार्ग से प्रतिदिन करीब पचास हजार लोगों का आवागमन होता है। लेकिन सड़क की हालत जर्जर होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार शिकायत के बाद भी इसे नहीं बनवाया जा रहा था।
कई लोग इस सड़क की वजह से हादसों का भी शिकार हो गए थे। कुदरा, तूमरा, सदूपुरा आदि गांवों के लोगों ने बताया कि एक घंटे के मार्ग में करीब दो घंटे से भी अधिक का समय लगता है। सदूपुरा से नदीगांव तक नौ किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण के लिए सरकार ने 18.61 करोड़ रुपये जारी कर दिए है। यह सड़क बनने से अब यूपी से एमपी को जाने वाले राहगीरों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
व्यापारियों को भी मिलेगा लाभ
व्यापारी अनूप राठौर का कहना है कि निर्माण कार्य के लिए शेष पड़े ग्राम सदुपुरा से नदीगांव तक चौड़ीकरण व सुंदरीकरण से क्षेत्र भर के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही व्यापार में फायदा मिलेगा। अब उरई, कोंच, नदीगांव से मध्यप्रदेश को जोड़ने वाली सड़क बनने के बाद लोगों बड़ी राहत मिलेगी।
मरीजों के लिए भी महत्वपूर्ण है नदीगांव मार्ग
नदीगांव निवासी किसान जितेंद्र शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को मध्यप्रदेश या ग्वालियर के लिए महत्वपूर्ण रोड है। क्षेत्र भर के मरीज व तीमारदारों को ग्वालियर जाने के लिए इसी मार्ग से होकर जाना पड़ता है। लेकिन जर्जर सड़क होने से लोग इस मार्ग से नहीं जाते थे। सड़क बनने के बाद मरीजों व तीमारदारों को बड़ी राहत मिलेगी।