{"_id":"67ed84e99b5308b197016cb4","slug":"the-road-leading-to-jalaun-devi-temple-will-be-widened-with-11-crore-rupees-orai-news-c-224-1-ori1005-127620-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: जालौन देवी मंदिर तक जाने वाला रास्ता 11 करोड़ से होगा चौड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: जालौन देवी मंदिर तक जाने वाला रास्ता 11 करोड़ से होगा चौड़ा
विज्ञापन
उरई। जिले के प्रसिद्ध स्थान जालौन देवी माता मंदिर के लिए जाने वाले रास्ते को चौड़ा करने के लिए 11 करोड़ के बजट को मंजूरी मिल गई है। शासन की ओर से 5.5 करोड़ की धनराशि को अवमुक्त भी कर दी गई। सड़क के बनने से करीब 13 गांवों के 20 हजार से अधिक लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। साथ ही मंदिर जाने वाले लोगों को हादसों का भी डर नहीं रहेगा।
माधौगढ़ तहसील की ऊमरी से शेखपुर अहीर तक नौ किलोमीटर सड़क 3.76 मीटर चौड़ी होने से इस सड़क से निकलने वाले लोगों को हादसों का डर बना रहता था। त्योहारों व अन्य मौकों पर मंदिर जाने के लिए इस मार्ग से हजारों श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहता था। सड़क की चौड़ाई कम होने से लोग हादसे का शिकार हो जाते थे। साथ ही सड़क की स्थिति भी ठीक न होने से लोगों को आधे घंटे के रास्ते में दो घंटे का समय लग जाता था। इस पर यहां के लोगों ने क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन से सड़क को चौड़ा करवाने की मांग की थी। इस पर उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे।
शासन ने बजट को मंजूरी दे दी है। इस सड़क का 11.4 करोड़ से चौड़ीकरण किया जाएगा। यह सड़क सात मीटर चौड़ी हो जाएगी। इस सड़क के बन जाने से ऊमरी, बाबूपुरा, नावर, बहादुरपुर, मकटौरा, शेखपुर, कुठौंद, नावर, पिचौरा, नवादा, गोहन सहित 13 गांव के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विधायक मूलचंद निरंजन ने बताया कि चौड़ीकरण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता की गई थी। मुख्यमंत्री ने अहम समस्या को देखते हुए सड़कों के चौड़ीकरण के लिए सहमति दे दी। सड़क की चौड़ाई कम होने से आए दिन दुर्घटना होती थी। इसी को लेकर विधानसभा की सड़कों की चौड़ीकरण को लेकर प्रयासरत थे।
फोटो - 18 कुलदीप दोहरे संंवाद
हादसों में आएगी कमी, रास्ता होगा सुगम
ऊमरी निवासी कुलदीप सिंह दोहरे ने बताया कि सड़क कम चौड़ी होेने से आए दिन हादसों में बढ़ोतरी हो रही थी। इसको लेकर कई सालों से ग्रामीण अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से मांग कर रहे थे। अब सड़क की सुध ली गई है। जल्द ही सड़क बनने से यात्रा सुगम होगी।
फोटो - 19 अरविंद सिंह।
ग्रामीण अरविंद सिंह ने बताया कि जिले का प्रसिद्ध मंदिर जालौनी माता धाम इसी सड़क से होकर रास्ता जाता है। नवरात्रि के समय में जिले के अलावा अन्य जिलों से वाहन व लोगों के आ जाने से यहां आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी। लोगों को जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब रास्ता चौड़ा हो जाएगा।
वर्जन
ऊमरी से शेखपुर जाने वाली इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए शासन ने मंजूरी दे दी है। जल्द ही सड़क को चौड़ा करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
- सुनील कुमार, अधिशाषी अभियंता, पीडब्ल्यूडी