फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   E-rickshaw robbed by feeding burger to the driver in Orai

Orai: चालक को बर्गर खिलाकर लूट ले गए ई-रिक्शा, फैक्टरी एरिया में दो युवकों ने की वारदात

Sun, 22 Jan 2023 08:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 22 Jan 2023 08:01 PM IST
सार

चुर्खी थाना क्षेत्र में फैक्टरी एरिया के पास दो लोगों ने चालक को बर्गर खिलाकर ई-रिक्शा लूट लिया। यह घटना एक फैक्टरी के सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
E-rickshaw robbed by feeding burger to the driver in Orai
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरई जिले में सवारी बनकर बैठे दो युवकों ने बातों में उलझाकर शुक्रवार रात चालक को नशीला बर्गर खिलाया और उसका ई-रिक्शा लूट ले गए। राहगीर ने चालक के मोबाइल से फोन कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

एक फैक्टरी के सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई है। चुर्खी थाना क्षेत्र के मुसमरिया निवासी सुरेश कुमार (40) ने तीन महीने पहले  ई-रिक्शा खरीदा था। शुक्रवार सुबह ई-रिक्शा लेकर शहर गया था। लौटते समय शाम करीब छह बजे दो लोग हाईवे तक जाने के लिए ई-रिक्शा पर सवार हुए।
विज्ञापन

फैक्ट्री एरिया के पास ई-रिक्शा में सवार लोगों ने सुरेश को बर्गर खाने के लिए दिया। इसके कुछ देर बाद सुरेश बेहोश हो गया। दोनों युवकों ने उसे सड़क किनारे फेंक दिया और ई-रिक्शा लूट ले गए। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने फोन लगाया। फोन नहीं उठा, तो परिजन चिंतित हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात 10 बजे किसी ने सुरेश के मोबाइल से घर पर फोन किया। उसने बताया कि वह फैक्ट्री एरिया बेहोश पड़ा है। परिजनों ने उसे अस्पताल ले गए। होश आने पर सुरेश ने घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने थाने में सुचना दी। एक फैक्टरी के सीसीटीवी कैमरे में लूट की वारदात कैद हो गई है।

घटना की वारदात पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में जरूर कैद हो गई। पुलिस भी सीसीटीवी के आधार पर लुटेरों का पता लगा रही है। सीओ गिरजा शंकर पांडे ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed