फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The property of three accused under Gangster Act will be confiscated

Jalaun News: गैंगस्टर एक्ट के तीन आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क

Tue, 10 Oct 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 10 Oct 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
The property of three accused under Gangster Act will be confiscated
गैंगस्टर एक्ट के मामले में तीन लोगों की 2 करोड़ 34 लाख की संपत्ति कुर्क करने के आदेश
विज्ञापन

डीएम ने की कार्रवाई, शहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर के हैं, निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। गैंगस्टर एक्ट के मामले में तीन आरोपियों की लगभग ढाई करोड़ की संपत्ति डीएम ने जब्त करने के आदेश जारी किए हैं। डीएम ने कहा है कि जिले को अपराध मुक्त बनाने के लिए सक्रिय अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अपराधों से अर्जित की गई, चल-अचल संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई जिला प्रशासन करेगा।

डीएम राजेश कुमार पांडेय ने गैंगस्टर एक्ट के तीन आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए उनकी दो करोड़ 34 लाख 31 हजार 533 रुपये की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया है। जिसमें कृष्णा नगर उरई निवासी राजीव कुमार का एक करोड़ 61 लाख, 62 हजार 480 रुपये का मकान, फोर्ड एंडेवर कार कीमत 23 लाख, बैंक में जमा एक करोड़ चार लाख साठ हजार 570 रुपये, वहीं कृष्णा नगर निवासी संजय श्रीवास्तव के बैंक में जमा एक लाख 92 हजार 98 रुपये, वहीं तीसरे आरोपी कृष्णा नगर निवासी विनय श्रीवास्तव की एक 32 लाख कीमत की फार्चूनर कार, बैंक में जमा एक लाख सोलह हजार 385 रुपये की संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी किए गए हैं। डीएम का कहना है कि जिले में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed