{"_id":"6ab5758f330cf2fe6f095c54","slug":"the-procession-of-gyarahvi-sharif-was-taken-out-with-great-grandeur-orai-news-c-224-1-ori1005-150197-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ग्यारहवीं शरीफ का जुलूस शान-ओ-शौकत से निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ग्यारहवीं शरीफ का जुलूस शान-ओ-शौकत से निकला
विज्ञापन
कोटरा। ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर गुरुवार को कस्बे में शाही जामा मस्जिद से भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया।
जुलूस शाही जामा मस्जिद से शुरू होकर मंडी बाजार, बस स्टैंड चौराहा, पंचम पीर चौराहा और भान चौराहा होते हुए बड़े पीर पहुंचा। यहां बड़े पीर साहब की मजार पर अकीदतमंदों ने चादर चढ़ाकर अमन-चैन की दुआ मांगी।
ग्यारहवीं शरीफ सूफी संत हजरत शेख अब्दुल कादिर जिलानी की याद में मनाई जाती है। इस मौके पर मस्जिदों और घरों में महफिलें सजाई जाती हैं। कुरानखानी के साथ नात और मनकबत पढ़ी जाती हैं। जुलूस में गालिब मिर्जा, हसीन सिद्दीकी, जावेद, नादिर बक्श, समीर पठान, सभासद शान मोहम्मद, मौदईया, कदीर बक्श मुंशी, गुड्डू खान, निजाम मास्टर, मोहम्मद आरिफ, साजिद मिर्जा और प्यार मोहम्मद मौदईया समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।