फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The power system of Ait will improve by March

Jalaun News: मार्च तक सुधरेगी एट की बिजली व्यवस्था

Wed, 25 Sep 2024 02:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 25 Sep 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
The power system of Ait will improve by March
उरई। एट नगर पंचायत को नगर विस्तारीकरण योजना के तहत 2.77 करोड़ रुपये का बजट मिला है। जिससे एट की बिजली व्यवस्था में सुधार होगा। उम्मीद है कि दिसंबर तक टेंडर प्रक्रिया के साथ काम शुरू हो जाएगा। मार्च के अंत में काम पूरा भी हो सकता है। इस योजना से हर घर को बिजली का कनेक्शन मिल सकेगा और हर गली में बिजली की पोल पहुंचेगा।
विज्ञापन


बिजली विभाग ने नगर विस्तारीकरण योजना के तहत करीब तीन महीने पहले एट नगर पंचायत के लिए प्रस्ताव भेजकर बजट की मांग की थी। शासन से प्रस्ताव पास होने पर बजट भी भेज दिया गया है। इस गर्मी में नगर की बिजली व्यवस्था ने काफी रुलाया था। इसे लेकर कई बार रात और दिन में हंगामा करते हुए जाम भी लगाया गया। अब नगर की व्यवस्था दुरुस्त होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एट नगर की आबादी करीब 30 हजार है। इस आबादी की सुविधा के लिए चार 63 केवीए के चार, 100 केवीए और 250 केवीए का एक-एक ट्रांसफार्मर लगेगा। इसके अलावा 13 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि होगी। 25 केवीए के 11 ट्रांसफार्मर को क्षमता वृद्धि कर 63 केवीए का किया जाएगा। 63 केवीए और 100 केवीए की क्षमता वृद्धि कर 100 केवीए और 250 केवीए की जाएगी। जिससे नगर को ओवरलोडिंग से निजात मिलेगी। रोजाना फॉल्ट भी नहीं होंगे। नगर के अंदर करीब दस किलोमीटर नई बंच केबल पड़ेगी और 90 खंभे लगाए जाएंगे। हर गली में विभाग बंच केबल पहुंचाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

दो हजार आबादी को सीधे खंभे से कनेक्शन मिलेंगे

इस योजना से काम होने के बाद एट की दो हजार की आबादी को सीधे बिजली के पोल से कनेक्शन मिल जाएंगे। उन्हें मानकविहीन केबल डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अभी 40 मीटर से अधिक पर दूरी पर केबल डालकर लोग कनेक्शन लिए हैं। इसके चलते आए दिन फॉल्ट होते रहते हैं। वहीं, कुछ लोगों को नए कनेक्शन भी मिलेंगे।


बिजलीघर में एट कस्बे के लिए लगेगा अलग से ट्रांसफार्मर
बिजली घर से एट कस्बे के साथ आसपास दर्जनों गांवों को सप्लाई दी जाती है। जिससे व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। न तो कस्बे को ठीक से बिजली मिल पाती है न ग्रामीण क्षेत्र को। इस समस्या से निजात के लिए इस योजना में बिजली घर पर पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। जिससे सिर्फ एट कस्बे को सप्लाई मिलेगी। नगर के लिए करीब छह किलोमीटर एचटी लाइन पड़ेगी। जिससे नगर को जोड़ा जाएगा। नए ट्रांसफार्मर से सप्लाई मिलने पर एट कस्बे को सहूलियत होगी।
वर्जन-

नगर पंचायत एट के लिए बजट पास हो गया है। जिससे व्यवस्था सुधारने में सहूलियत मिलेगी। कागजी कार्रवाई की जा रही है। जल्द से जल्द काम शुरू किया जा सके। -
जितेंद्र नाथ, अधिशासी अभियंता, बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed