{"_id":"597643784f1c1b262c8b4709","slug":"the-poor-will-get-free-housing-electricity-connections","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों को मुफ्त मिलेंगे आवास, बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों को मुफ्त मिलेंगे आवास, बिजली कनेक्शन
अमर उजाला जालौन
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में लाभार्थियों को चेक देते परिवहन मंत्री।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव ने सोमवार को प्रभारी मंत्री की तरह ही न सिर्फ जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की बल्कि केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही योजानाओं के लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि पीएम और सीएम दोनों का प्रयास है कि 2022 तक हर गरीब को आवास और बिजली का कनेक्शन मुफ्त दिया जाए। उन्होंने समाज कल्याण, बिजली विभाग, पूर्ति, कृषि एवं राजस्व विभाग आदि से संबंधित योजनाओं के लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए।
विकास भवन के सभागार में चेक वितरण से पूर्व परिवहन मंत्री ने मोदी और योगी की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि दोनों जनता के हित के लिए रात दिन काम कर रहे हैं। यही वजह है कि जबसे भाजपा की सरकार बनी है, केंद्र और प्रदेश दोनों ही विकास के रास्ते पर तेजी से दौड़ रहे हैं। पंद्रह अगस्त तक एक लाख ऋण माफी के दायरे में आने वाले किसानों को भी लाभान्वित कर दिया जाएगा। जनपद के करीब 80 हजार किसान इस दायरे में आ रहे हैं। इतना ही नहीं आवास और बिजली की तरह गरीबों के लिए अन्य कल्याणकारी योजनाएं भी सरकार जल्द संचालित करने जा रही है। 2022 तक प्रदेश का कोई गरीब ऐसा नहीं रहेगा जिसके सिर पर छत न हो, हर गरीब के घर बिजली की रोशनी जगमगाएगी। इससे पूर्व उन्होंने कालपी और उरई स्थित अजनारी रोड परं भी रुककर पौधरोपण भी किया। विकास भवन की बैठक में विधायक गौरीशंकर वर्मा, मूलचंद्र निरंजन, जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडे, एसपी अमरेंद्र सिंह और सीडीओ एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।
- देश को संत, प्रदेश को मिला महंत
पीएम और सीएम की तारीफों के पुल बांधते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि देश की बागडोर एक संत और प्रदेश की महंत के हाथ में है, फिर विकास तो होना ही है। एजाज नाम के व्यक्ति योजनाओं के लाभ की चेक देते हुए मंत्री बोले कि सरकार का नारा सबका साथ. सबका विकास अब सार्थक होते हुए भी दिख रहा है।
विज्ञापन
- गुटखा न छोड़ा तो चेक होगी वापस
लाभार्थी अवध जब मंत्री से चेके लेने पहुंचा तो मुंह में गुटखा भरे हुए था, इस पर स्वतंत्र देव ने उसकी चुटकी लेते हुए कहा कि यदि गुटखा नहीं छोड़ा तो डीएम साहब चेक वापस ले लेंगे। इस पर ठहाके गूंज उठे।
- बैठकर ही जवाब देते रहे सीडीओ
मंत्री ने बैठक के दौरान जब सीडीओ एमपी सिंह से लाभार्थियों के बारे में पूछा तो वे अपनी सीट पर बैठे हुए जवाब देने लगे। इस पर बगल में बैठे अधिकारी ने जब उन्हें इशारों से खड़ा होने को कहा तो वे खड़े होकर बोलने लगे।
- आदेश का इंतजार करते रहे परिवहन अफसर
परिवहन मंत्री ने भले ही सभी विभागों के अधिकारियों से विकास कार्यो का ब्यौरा लिया लेकिन परिवहन के अधिकारी अपनी बारी का इंतजार ही करते रहे। विबागीय सूत्रों की मानें न कोई ओवरलोडिंग पर चर्चा हुई और न बस अड्डों और बसों की दशा सुधारने पर ही कोई विचार विर्मश हुआ।